फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर विश्व कप में पाकिस्तान को एक बार फिर पीटेगा भारत

Sat, 15 Jun 2019 10:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
विश्व कप में भारत का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। अब टीम इंडिया 16 जून को अपने पड़ोसी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि वो पाकिस्तान को विश्व कप में एकबार फिर से पटखनी देकर इस वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाए। टीम इंडिया के खिलाड़ी और भारतीय दर्शकों के दिल पर चैपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार का जख्म अभी भी हरा है, टीम इंडिया अपने उस हार का बदला इस मैच में चुकता करना चाहेगी। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल होकर तीन सप्ताह के लिए बाहर हैं। ऐसे में भारतीय टीम एक संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर उतरेगी।



आइए जानते हैं कि धवन की गैरमौजूदगी में कैसी हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग Xi-
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

ओपनर्स

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं, क्योंकि राहुल ने आईपीएल के दौरान पंजाब की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा वर्ल्ड कप टीम में कोई दूसरा सलामी बल्लेबाज भी नहीं।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

मध्यक्रम का जिम्मा कप्तान विराट कोहली संभालेंगे। राहुल के ओपनिंग करने की स्थिति में टीम चौथे नंबर पर ऑलराउंडर विजय शंकर को पाकिस्तान के खिलाफ उतार सकती है।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media

विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। खासकर धोनी से टीम ये उम्मीद करेगी कि वो आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरें।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रुप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है और हार्दिक के साथ केदार जाधव भी एक ऑलराउंडर की भूमिका में खेल सकते हैं। परिस्थितियों को देखते हुए केदार की जगह रवींद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

6 of 7
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

गेंदबाजी

गेंदबाजी के क्षेत्र में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जगह तय है, दोनों ही भारतीय टीम की आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ उतर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social Media

संभावित XI

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह


नोटः यह महज एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें