हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
हार्दिक पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से विपक्षी टीम पर हावी हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने कुछ लंबे हिट्स लगाकर तेजी से रन बनाए थे। कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हार्दिक बीच के ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक सकते हैं साथ ही विकेट भी चटका सकते हैं।