फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2019: ब्लू नहीं 'अंग्रेजों' के खिलाफ ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया!

Thu, 20 Jun 2019 06:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2019 में आईसीसी ने कई बदलाव किए हैं, जिसमें से वर्ल्ड को रोचक बनाने के लिए हर टीम के लिए अल्टरनेटिव जर्सी पहनने की योजना बनाई गई है। जिसकी वजह से वर्ल्ड कप खेलने वाली हर टीम दो रंगों की जर्सी में नजर आएंगी। नियमों के मुताबिक आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम को दो किट की जरूरत होगी। हालांकि ये नियम मेजबान टीम पर लागू नहीं होगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज को अपनी जर्सी का रंग बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनका रंग किसी भी टीम की जर्सी से मेल नहीं खाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
भारतीय टीम के फैंस को बेहद ही बेसब्री से इंतजार था कि मैन इन ब्लू आखिर किस रंग की जर्सी में नजर आएगी। दर्शक देखने के लिए उत्सुक थे कि कोहली एंड कंपनी किस रंग की अल्टरनेटिव जर्सी में विश्व कप के कुछ मैच खेलते हुए नजर आएगी।

4 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
दर्शकों का कोहली एंड कंपनी का अल्टरनेटिव जर्सी में देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया विश्व कप के कुछ मैचों में नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया की जो जर्सी सामने आई है, वो पीछे की साइड से बिल्कुल ही नारंगी रंग में नजर आ रही है, लेकिन जर्सी के आगे का रंग सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
माना जा रहा कि भारतीय टीम यह जर्सी अफगानिस्तान या इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पहन सकती है, लेकिन सूत्रों का कहना है 'मेन इन ब्लू' यह जर्सी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ पहनकर मैदान पर उतर सकती है।

जर्सी को लेकर सूत्रों का कहना है कि ये देश के बाहर पहनकर खेले जाने वाली (Away Jersey of Team India) टीम इंडिया की जर्सी नहीं है। जिसे टीम इंडिया सिर्फ विश्व कप में पहन सकती है। क्योंकि दोनों ही टीमों के जर्सी का रंग भी नीला है। इसलिए भारतीय टीम नारंगी रंग की जर्सी पहन इन टीमों के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें