फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बोल्ड होने के बावजूद अंपायर नहीं दिया आउट, खुशकिस्मत रहे श्रीलंकाई कप्तान

Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेंद लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी - फोटो : social Media
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विश्व कप के तीसरे मैच में एक आश्चर्यजनक घटना दर्शकों को देखने मिली, जब न्यूजीलैंड की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई कप्तान को भाग्य का सहारा मिल गया। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद विकेट से जा लगी, लेकिन बेल्स विकेट से नीचे नहीं गिरे, जिसकी वजह से करुणारत्ने को आउट नहीं दिया गया। 





 
विज्ञापन

2 of 5
गेंद लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी - फोटो : social Media
दरअसल, यह घटना मैच के छठे ओवर में हुई, श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा ने बोल्ट की लगातार दो गेदों पर चौका लगाने के बाद सिंगल लेकर छोर बदल लिया। ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट ने करुणारत्ने को ऑफ स्टंप पर गेंद फेंकी, वह पूरी तरह से चूक गए और गेंद ऑफ स्टंप को छूती हुई निकल गई, लेकिन करुणारत्ने की किस्मत अच्छी थी कि बेल्स नहीं गिरी। 
विज्ञापन

3 of 5
गेंद लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी - फोटो : social Media
विश्व कप में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई कि गेंद के विकेट के पर लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी हो। वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद की गेंद क्विंटन डीकॉक को बीट करते हुए स्टंप्स पर जा लगी थी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी थी।  

4 of 5
गेंद लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी - फोटो : social Media
इस घटना के बाद कमेंट्री कर रहे कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बेल्स पर सवाल खड़े कर दिए थे। करुणारत्ने की भी बेल्स नहीं गिरने पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सवाल खड़े किए और कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, इस मामले को उठाया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेंद लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी - फोटो : social Media
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि नई बेल्स भारी हैं। जिसकी वजह से विकेट पर गेंद लगने के बाद भी कई बार बेल्स नहीं गिर पाती हैं। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा गेंदबाजों को उठाना पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें