फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोनी के साथ बल्लेबाजी करना सपने जैसा'

Wed, 29 May 2019 08:41 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एस एस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल कभी भी क्रिकेट से ब्रेक नहीं चाहते हैं, लेकिन टीवी चैट शो विवाद के कारण जबरन मिले इस ब्रेक के दौरान आत्ममंथन के मौके से उन्हें मजबूती से वापसी करने में मदद मिली।

बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर उतरकर शतक जमाकर राहुल ने विश्व कप एकादश में अपना स्थान लगभग तय कर लिया है। राहुल ने कहा कि खेल से दूर रहकर खिलाड़ी को आत्ममंथन करने का मौका मिलता है और मुझे भी मिला।

विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने कहा कि मैने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया। वह महत्वपूर्ण था क्योंकि लंबे समय से मैं बाहर ही था। इस तरह का ब्रेक मैं नहीं चाहता था लेकिन मैंने उसका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया। बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 99 गेंद में 108 रन बनाने वाले राहुल अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचकर खेल पर फोकस करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जो बीत गया, सो बीत गया। मेरा फोकस हमेशा से क्रिकेट पर रहा है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सका। आईपीएल से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मैं उसे यहां बरकरार रख सका।

 

विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल- राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media

केएल राहुल ने अपनी वापसी का श्रेय इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ को दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी बल्लेबाजी और तकनीक को लेकर कुछ दिक्कतें थी। मैने बैंगलूरू में अपने कोच के साथ उन पर काम किया और इंडिया ए के लिए खेलकर मुझे वह मौका मिला।

राहुल ने कहा कि मानसिक तैयारी, आत्मविश्वास की कमी और खराब फॉर्म को लेकर राहुल द्रविण से बात की। फॉर्म हासिल करने के लिए अच्छी पारियां कैसे खेलनी है वगैरह-वगैरह। मैं वापसी करके रन बनाने को बेताब था।

4 of 5
kl rahul

अपने कैरियर में अधिकतर पारी की शुरुआत करने वाले राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर हर बल्लेबाज को दबाव का सामना करना और जिम्मेदारी निभाना आता है। यह टीम का खेल है और हर किसी को अपनी भूमिका निभानी होती है। हम सभी उसी तरीके से तैयारी करते हैं और कुछ भी सरप्राइज की तरह नहीं होता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोएल राहुल-एसएस धोनी - फोटो : social Media
राहुल खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ अच्छी साझेदारियां निभाने का मौका मिला । उन्होंने कहा कि एमएस के साथ बल्लेबाजी करना सपने जैसा है। मैने उनके साथ पिछले दो-तीन साल में कुछ अच्छी साझेदारियां निभाई हैं। उनके साथ बल्लेबाजी में मजा आता है और उन्हें बल्लेबाजी करते देखने में आनंद मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें