फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक बेयरस्टो के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, World Cup 2019 में दो बार गोल्डन डक के हुए शिकार

Sat, 22 Jun 2019 01:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बेयरस्टो एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए हैं, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। दरअसल बेयरस्टो विश्व कप में अब तक के खेले छह मैचों में दो बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : social Media
श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में वह दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से वर्ल्ड कप में दो बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले बेयरस्टो चौथे बल्लेबाज बन गए। हालांकि जॉनी बेयरस्टो अच्छी फॉर्म में हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर रहे हैं, लेकिन छह मैचों में दो बार वह अपनी पारी की पहली ही गेंद पर शून्य पर पवेलियन लौट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : social Media
विश्व कप 2019 के पहले ही मुकाबले में बेयरस्टो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इमरान ताहिर की गेंद पर अपना कैच क्विंटन डी कॉक को थमा बैठे थे, वहीं छठे मैच में श्रीलंका के खिलाफ लसिथ मलिंगा की गेंद पर वह शून्य के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट हो गए। बेयरस्टो ने अब तक खेले छह मैचों में कुल 218 रन बनाए हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : social Media
बेयरस्टो से पहले इंग्लैंड की तरफ से विश्व कप में दो बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में ग्रेम स्मॉल, सी लेविस और एलेक स्टुअर्ट शामिल हैं। वर्ल्ड कप में गोल्डन डक पर दो बार आउट होने वाले जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी बने। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें