फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Triber और Maruti Ertiga में किसका माइलेज है जबरदस्त, पढ़ें दोनों कारों का कंपैरिजन

Sat, 22 Jun 2019 01:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Renault Triber Launch - फोटो : Renault
रेनो की नई सब- 4मीटर क्रॉसओवर 7 सीटर एमपीवी ट्राइबर को 10 लाख से कम कीमत में सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशियंट गाड़ी माना जा रहा है। वहीं ट्राइबर 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी में आएगी। 20 जून को लॉन्च हुई ट्राइबर का मुकाबला मारुति अर्टिगा और डेटसन गो प्लस से है।
 
विज्ञापन

माइलेज 20.5 किमी प्रति लीटर

2 of 6
Renault Triber On Road - फोटो : AmarUjala
रेनो ट्राइबर की 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन आएगा और यह 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी के साथ मिलेगा। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं ट्राइबर के मैनुअल वेरियंट का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर होगा, जबकि ऑटोमैटिक वेरियंट का माइलेज 20.5 किमी प्रति लीटर होगा।
 
विज्ञापन

Datson GO Plus माइलेज 19.83 किमी प्रति लीटर

3 of 6
डैटसन गो प्लस
वहीं बात करते हैं डेटसन गो प्लस की, तो गो प्लस में 3 सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं गो प्लस 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आती है और इसका माइलेज 19.83 किमी प्रति लीटर है।
 

Ertiga का माइलेज 19.34 किमी प्रति लीटर

4 of 6
Maruti Suzuki Ertiga 2019
इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति अर्टिगा की, इसमें 4 सिलेंडर वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। अर्टिगा 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं अर्टिगा मैनुअल ट्रांसमिशन पर 19.34 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक पर 18.69 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 
विज्ञापन

ट्राइबर से 0.66 किमी प्रति लीटर ही कम

5 of 6
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
इस सेगमेंट में अर्टिगा ही ऐसी गाड़ी है, जिसमें बड़ा और पावरफुल इंजन आता है। वहीं भारी होने के बावजूद मैनुअल वेरियंट का माइलेज ट्राइबर से 0.66 किमी प्रति लीटर ही कम है। जबकि अर्टिगा के ऑटोमैटिक वेरियंट का माइलेज ट्राइबर ऑटोमैटिक के माइलेज से 1.18 किमी प्रति लीटर ही कम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राइबर की कीमत 6 लाख से शुरू

6 of 6
2019 Renault Triber - फोटो : Facebook
ट्राइबर को 2019 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 6 लाख से शुरू होगी। डेटसन गो प्लस भी 7 सीटर एमपीवी है, लेकिन ट्राइबर में ज्यादा प्रीमियम फीचर मिलते हैं और इस सेगमेंट पहली बार मॉड्यूलर सीट अरेंजमेंट मिलता है। वहीं मारुति अर्टिगा की कीमत 7.5 लाख रुपये से शुरू है। ट्राइबर ऐसी गाड़ी होगी, जो लाइनअप में मारुति अर्टिगा से नीचे और डेटसन गो प्लस से ऊपर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें