फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इन छह मैदानों पर आज से दहाड़ेंगे भारतीय शेर, पाकिस्तान को यहां पीटेंगे!

Wed, 05 Jun 2019 09:23 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कप दे इंडिया - फोटो : Amar Ujala
विश्व कप की रणभेरी बज चुकी है। लोढ़ा समिती की सिफारिशों के कारण दो टूर्नामेंट के बीच कम से कम 15 दिन के अंतर के चलते टीम इंडिया जब बुधवार को अपने विश्व कप का पहला मैच खेल रही होगी तब दक्षिण अफ्रीका का यह तीसरा मुकाबला होगा।

लगातार दो मुकाबले हारने से दक्षिण अफ्रीकी टीम सोमवार को ही साउथैंप्टन पहुंची, जहां यह मैच होना है जबकि भारतीय टीम कई दिनों से यहीं अभ्यास कर रही है। अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से हार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीतते हुए टीम इंडिया ने अपने पुराने तेवर भी दिखा दिए हैं।

5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ ही इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत अपना मिशन विश्व कप शुरू कर देगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से मैदान पर भारतीय टीम किसके खिलाफ उतरेगी...
विज्ञापन

2 of 7
रोज बाउल - फोटो : Amar Ujala
साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान पर 5 जून को भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। भारत यहां अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।द रोज बाउल का मैदान नया बना है। इस बार यहां कुल पांच मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम को इस मैदान पर दो मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान से 22 जून को मुकाबला करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
ओवल,लंदन - फोटो : Amar Ujala
लंदन के ओवल मैदान पर भारत विश्व की प्रबल दावेदार मानी जा रही और गत विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया से 9 जून को भिड़ेगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। द ओवल के मैदान में इस विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने यहां अपना पहला घरेलू टेस्ट मैच साल 1880 में खेला था। ओवल में भी अब तक विश्व कप के दस मैच खेले गए हैं। 

4 of 7
ट्रेंटब्रिज - फोटो : Amar Ujala
नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज के मैदान पर 13 जून को भारत और न्यूजीलैंड का मुकबला दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। ट्रेंटब्रिज मैदान पर विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार यहां पांच मैच खेले जाएंगे। भारत इस मैदान पर 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा। इस  मैदान पर पहला वन-डे मैच साल 1974 में खेला गया था। इंग्लैंड में जब भी विश्व कप हुआ है, तो इस मैदान पर मैच जरूर हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
Old Trafford - फोटो : Amar Ujala
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय टीम को दो मैच खेलने हैं। पहला मैच भारत 16 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर विश्व कप के छह मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला सेमीफाइनल भी होगा।

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर अब तक विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार टीम इंडिया यहां दो मैच खेलेगी। इसमें से पहला मैच 16 जून को भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच 27 जून को वेस्ट इंडीज से होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर ही 16 जून 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का कम स्कोर वाला मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

6 of 7
Edgbaston - फोटो : Amar Ujala
एजबेस्टन, बर्मिंघम में टीम इंडिया को दो मैच खेलने हैं। इस मैदान पर भारत अपना पहला मैच 30 जून को मेजबान इंग्लैंड को मात देने के इरादे से उतरेगा। जबकि दूसरे मैच में भारत 2 जुलाई को बांग्लादेश से भिड़ेगा। एजबेस्टन बर्मिघम के मैदान पर इस बार के विश्व के दूसरे सेमीफाइनल समेत पांच मैच खेले जाएंगे। एजबेस्टन के मैदान पर अब तक विश्व कप के 11 मैच खेले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेडिंग्ले, लीड्स - फोटो : Amar Ujala
हेडिंग्ले, लीड्स में भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका से 6 जुलाई को मुकाबला करेगा। हेडिंग्ले के मैदान पर विश्व कप के 12 मैच खेले गए हैं। इनमें से एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। इस बार के विश्व कप में यहां कुल चार मुकाबलें खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें