शोएब मलिक
- फोटो : social media
पाकिस्तान की वर्ल्ड कप विदाई के साथ-साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैच खत्म होते ही शोएब ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
शोएब ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। उन कोचों को भी, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया है। इसके साथ ही परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजकों को भी तहे दिल से शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे फैंस, मैं आप सभी से प्यार करता हूं। #पाकिस्तान जिन्दाबाद'