फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित ने युवराज को दिया श्रेय, कहा 'उन्होंने बढ़ाया हौसला'

Sun, 07 Jul 2019 11:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित युवराज - फोटो : social media
प्रतिभा को मुश्किल समय में हौसला अफजाई की जरूरत होती है और रोहित शर्मा को यह समर्थन युवराज सिंह से मिला जिन्होंने अहम समय में रन बनाने की भारतीय उप कप्तान की क्षमता पर भरोसा जताया। एक विश्व कप में सर्वाधिक पांच शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित मुंबई इंडियंस के आईपीएल में खिताबी अभियान के दौरान भी अच्छी फॉर्म में थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह
आईपीएल के दौरान रोहित ने अपनी आशंकाओं को लेकर युवराज सिंह से बात की जिन्होंने भारत को दो वैश्विक खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। शनिवार को श्रीलंका पर भारत की सात विकेट की जीत के बाद रोहित ने कहा, ‘मैं आईपीएल के दौरान बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहा था। वह (युवराज) मेरे लिए बड़े भाई की तरह है। इसलिए हम हमेशा खेल, जीवन के बारे में बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि जब जरूरत होगी तुम रन बनाओगे। मुझे लगता है कि वह संभवत: विश्व कप के बारे में कह रहे थे।’
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित का मानना है कि इससे मदद मिली कि युवराज को उनकी स्थिति 2011 विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म की तरह दिखी। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के दौरान खेल को लेकर हमारी अच्छी बातचीत हुई। क्योंकि 2011 में विश्व कप से पहले वह भी इसी चरण से गुजर रहे थे और पर्याप्त रन नहीं बना पा रहे थे।’ रोहित ने कहा, ‘उन्होंने मुझे मानसिक स्थिति सही रखने को कहा। और उन्होंने भी यही किया था और यही कारण है कि उस विश्व कप में वह इतने सफल रहे थे। हमने यही बात की।’

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
ट्रॉफी जीतें तो शतकों के रिकॉर्ड के मायने 
एक टूर्नामेंट में पांच शतक बड़ी उपलब्धि है लेकिन रोहित ने कहा कि वह इसे बड़ी उपलब्धि तभी मानेंगे जब भारत 14 जुलाई को ट्राफी जीतेगा। यह पूछने पर कि क्या यह विश्व रिकॉर्ड उनके करिअर का अहम बिंदू रहेगा, ‘अगर हम विश्व कप जीतने में सफल रहे तो संभवत: ऐसा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर नहीं तो मैं कुछ कह नहीं सकता क्योंकि अंतत: टूर्नामेंट जीतना महत्वपूर्ण है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने रन बनाए या आपने कितने विकेट लिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
26: रन दूर हैं रोहित दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक विश्व कप में सर्वाधिक 673 रन के रिकॉर्ड से उन्होंने अब तक 647 रन बनाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां रिकार्ड बनाने के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां खेलने और रन बनाने तथा कप उठाने के लिए आया हूं। मैं यहां इसीलिए आया हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं इन चीजों के बारे में नहीं सोच रहा।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें