फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत के पांच बड़े कारण, विश्व कप इतिहास में पहली बार द. अफ्रीका की हुई ऐसी हालत

Thu, 06 Jun 2019 11:09 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media
टीम इंडिया ने बुधवार को विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने आसानी से रन नहीं बनाने दिए, लेकिन 22 गज की पट्टी पर जमे हिटमैन रोहित शर्मा ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया और भारत 228 रन के लक्ष्य को 47.3 ओवर्स में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह विश्व कप इतिहास में पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका टीम लगातार तीन मैच हारी हो।

आइए नजर डालते हैं इस जीत के उन पांच वजहों पर जिसकी बदौलत भारत ने आसानी से मैच को अपनी झोली में डाल लिया।
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देकर बैकफूट पर धकेल दिया, दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर बुमराह ने भारत को मैच की शुरुआत में ही मजबूत स्थिति में ला दिया, जिसके बाद से दक्षिण अफ्रीकी टीम मजबूत वापसी करने में सफल नहीं हो पाई। बुमराह ने अपने 10 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

3 of 6
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव - फोटो : social Media
युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को जमकर अपनी फिरकी पर नचाया। इस मैच में चहल और उनके जोड़ीदार चाइनामैन कुलदीप यादव ने एक बार फिर मध्य ओवरों में बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसाया और दबाव बनाकर विकेट निकाले। चहल ने चार विकेट अपने नाम किए, कुलदीप को हालांकि एक ही विकेट मिला। 

चहल ने रासी वान डर डुसेन को 22 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (38) भी चहल को पढ़ने में गलती कर बैठे और अपना विकेट गंवा बैठे। चहल ने अपने दस ओनर में 51 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया, जबकि कुलदीप को एक विकेट मिला। कुलचा की स्पिन जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का एक बार फिर से हाजमा खराब कर दिया। चहल ने इस वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर दिया है।

4 of 6
भुवनेश्वर कुमार
इसी मैच के डेथ ओवर्स में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर नकेल कसने का काम भुवनेश्वर कुमार ने किया। कुमार ने किसी भी बल्लेबाज को आखिरी के ओवर्स में खुलकर बल्ला चलाने का मौका नही दिया, बल्कि दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को जल्द ही समेट दिया। भुवनेश्वर ने पारी की आखिरी गेंद पर इमरान ताहिर (0) का विकेट लिया।  भुवनेश्वर ने 10 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा। रोहित ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, उन्होंने 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 122 रनों की पारी खेली। रोहित ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और समय लेते हुए विकेट पर अपने पैर तथा गेंद पर अपनी आंखे अच्छे से जमा लीं जिससे उन्हें बाद में फायदा मिला। रोहित ने पहले 50 रन 70 गेंद में बनाए और अगले 50 रन 57 गेंदों पर बनाए। रोहित के आगे दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज की कोई भी चाल नहीं चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा-एम एस धोनी - फोटो : social Media
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के आउट हो जाने के बाद केएल राहुल (26) ने रोहित शर्मा का बखूबी साथ निभाया और वो स्ट्राइक रोटेट करते रहे, राहुल के जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (34) ने भी शतक की और बढ़ रहे रोहित के साथ मिलकर एक मजबूत साझेदारी की और स्कोरबोर्ड को लगातार चलाते रहे, जिसकी बदलौत भारत ने आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें