राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैं उस मैच में की गई गलतियों पर ध्यान देकर आगामी मैचों में उनमें सुधार करने पर ध्यान दूंगा। आलोचना के बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं। मुझे चीजों को आसान बनाए रखना होगा। राशिद से पूछा गया कि क्या कप्तान गुलबदीन नैब के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने कप्तानी में बदलाव पर नाराजगी जताई थी, उन्होंने कहा, ‘मैं न तो गुलबदीन के लिए खेलता हूं और ना ही क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के लिए, मैं अफगानिस्तान के लिए खेलता हूं।’