फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शहजाद वर्ल्ड कप 2019 से बाहर

Fri, 07 Jun 2019 04:04 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media
अफगानिस्तान टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद अपने घुटने की चोट के कारण विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media
अफगानी ओपनर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, हालांकि शहजाद ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के पहले दो मैचों में खेले, लेकिन अब घुटने की चोट गंभीर होने की वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शहजाद
शहजाद की चोट अफगानिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है, शहजाद की जगह 18 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इकराम अली खिल को टीम शामिल किया गया है। शहजाद ने 2015 विश्व कप के बाद से अफगानिस्तान के लिए वन-डे मैचों की 55 पारियों में 1843 रन बनाए हैं।

4 of 5
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media
इकराम अली खिल ने अफगानिस्तान के लिए अब तक केवल 2 वन-डे मैच खेले हैं, उन्होंने मार्च 2019 में आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में अपना वनडे डेब्यू किया था। वह 2018 में अफगानिस्तान के अंडर 19 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने चार मैचों में 185 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में अपने पहले दो मैच हारने के बाद, अफगानिस्तान 8 जून को टांनटन में न्यूजीलैंड से अपना तीसरा मुकाबला खेलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें