क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज कुछ ही घंटे में इंग्लैंड की सरजमीं पर होने जा रहा है। वहां के खूबसूरत मैदान विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप में इस दफे कुल 48 मैच खेले जाएंगे। जिसकी मेजबानी वहां के 11 बेहतरीन मैदान करेंगे, इनमें लॉर्ड्स जैसा ऐतिहासिक वेन्यू भी है, जहां अब तक विश्व कप के चार फाइनल खेले जा चुकें हैं और लॉर्ड्स पांचवे फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार है। इंग्लैंड पांचवी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। आइए जानते हैं उन मैदानों के बारे में जहां विश्व कप में खेल रही दस टीमें भिड़ेंगी...
विज्ञापन
2 of 12
लॉर्ड्स लंदन
- फोटो : Amar Ujala
लॉर्ड्स, लंदन
लॉर्ड्स के इस मैदान पर अब तक विश्व कप के 10 मैच खेले गए हैं। इस विश्व कप में भी लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल समेत पांच मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला यह मैदान सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले की मेजबानी कर चुका है। साल 1975, 1979, 1983 और 1999 के विश्व के फाइनल खेले गए हैं। कपिल देव ने साल 1983 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप का फाइनल जीता था।
विज्ञापन
3 of 12
द ओवल, लंदन
- फोटो : Amar Ujala
द ओवल, लंदन
द ओवल के मैदान में इस विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने यहां अपना पहला घरेलू टेस्ट मैच साल 1880 में खेला था। ओवल में भी अब तक विश्व कप के दस मैच खेले गए हैं। इस बार ओवल के मैदान पर 9 जून को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
4 of 12
ओल्ड ट्रैफर्ड,मैनचेस्टर
- फोटो : Amar Ujala
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
इस मैदान पर विश्व कप के छह मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला सेमीफाइनल भी होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर अब तक विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार टीम इंडिया यहां दो मैच खेलेगी। इसमें से पहला मैच 16 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच 27 जून को वेस्टइंडीज से होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर ही 16 जून 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का कम स्कोर वाला मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
5 of 12
द रोज बाउल (साउथैंप्टन)
- फोटो : Amar Ujala
द रोज बाउल, साउथैंप्टन
द रोज बाउल का मैदान नया बना है। इस मैदान पर एक भी विश्व कप का मैच नहीं खेला गया है। इस बार यहां कुल पांच मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम यहां दो मैच खेलेगी। भारत अपने विश्व कप का शुरुआती मुकाबला इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा और अफगानिस्तान से भी इसी मैदान पर मुकाबला होगा।
विज्ञापन
6 of 12
काउंटी मैदान, ब्रिस्टल
- फोटो : Amar Ujala
काउंटी मैदान, ब्रिस्टल
काउंटी मैदान के मैदान पर अब तक कुल तीन विश्व कप के मैच खेले गए हैं। इस विश्व कप कुल चार मैच यहां खेले जाएंगे। भारतीय टीम का यहां कोई भी मैच नहीं है। इसी मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने पिता की मौत के बाद 1999 विश्व कप में केन्या के खिलाफ शानदार 140 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
7 of 12
ट्रेंटब्रिज,नॉटिंघम
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेंटब्रिज, नॉटिंघम
इस मैदान पर विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार यहां पांच मैच खेले जाएंगे। भारत इस मैदान पर 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा। इस मैदान पर पहला वनडे मैच साल 1974 में खेला गया था। इंग्लैंड में जब भी विश्व कप हुआ है, तो इस मैदान पर मैच जरूर हुआ है।
8 of 12
काउंटी मैदान,टांटन
- फोटो : Amar Ujala
काउंटी मैदान, टांटन
टांटन के मैदान पर इस बार विश्व कप के तीन मैच खेले जाएंगे। भारत का यहां कोई भी मैच नहीं है। इस मैदान पर अबतक विश्व कप के कुल तीन मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम के लिए यह मैदान बेहद ही यादगार रहा है। 1999 विश्व कप में दूसरे विकेट के लिए राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने रिकॉर्ड 318 रनों की साझेदारी की थी। गांगुली (183) और राहुल द्रविड़ (153) की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 373 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। भारतीय टीम यह मैच 157 रनों से जीती थी।
9 of 12
रिवरसाइड मैदान चेस्टर ली स्ट्रीट
- फोटो : Amar Ujala
रिवरसाइड मैदान चेस्टर ली स्ट्रीट
रिवरसाइड के मैदान पर अभी तक विश्व कप के सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। इस बार के विश्व कप में यहां कुल तीन मैच खेले जाएंगे। भारत का यहां कोई मैच नहीं है।
10 of 12
एजबेस्टन, बर्मिघम
- फोटो : Amar Ujala
एजबेस्टन, बर्मिघम
एजबेस्टन बर्मिघम के मैदान पर इस बार के विश्व के दूसरे सेमीफाइनल समेत पांच मैच खेले जाएंगे। एजबेस्टन के मैदान पर अब तक विश्व कप के 11 मैच खेले गए हैं। भारत यहां दो मुकाबले खेलेगा। भारत का यहां पहला मैच मेजबान इंग्लैंड के साथ 30 जून और दूसरा 20 जुलाई को बांग्लादेश से होगा।
11 of 12
सोफिया गार्डेस कार्डिफ
- फोटो : Amar Ujala
सोफिया गार्डेंस, कार्डिफ
सोफिया गार्डेस कार्डिफ के इस मैदान पर इस बार विश्व कप के कुल चार मुकाबलें खेले जाएंगे। इससे पहले यहां विश्व का सिर्फ एक मैच खेला गया है। हाल ही में इस मैदान पर पर कई मैच हुए हैं। 2013 में इंग्लैंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से यहां खेले गए ज्यादातर मैचों का स्कोर 300 से ऊपर रहा है।
हेडिंग्ले के मैदान पर विश्व कप के 12 मैच खेले गए हैं। इनमें से एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। इस बार के विश्व कप में यहां कुल चार मुकाबलें खेले जाएंगे। इस मैदान पर भारत अपना एकमात्र मुकाबला छह जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।