फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटेरा स्टेडियम से जुड़ी है कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड, सचिन-कपिल और गावस्कर के लिए रहा है खास

Mon, 24 Feb 2020 02:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। सोमवार को अहमदाबाद में उतरने के बाद ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम कहे जा रहे अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

नए तरीके से बनाए गए और आधुनिक सुविधाओं से लैस मोटेरा स्टेडियम को दोबारा से तोड़कर बनाया गया है। 1982 में बनाए गए स्टेडियम को 2015 में पूरी तरह से तोड़ दिया गया था और फिर साल 2017 में इसपर नए सिरे से काम शुरू हुआ। सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम नाम से बना यह नया स्टेडियम सिर्फ सुविधाओं में ही नहीं बल्कि क्रिकेट के क्षेत्र में भी कई तरह की विशेष उपलब्धियां और रिकार्ड्स अपने नाम किए हुए है।
विज्ञापन

2 of 4
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान में मैचों का आयोजन
  • पुराने स्टेडियम में पांच वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन सहित कुल 23 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जा चुका है।
  • यहां पर 2011 वर्ल्ड कप का भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी खेला गया था।
  • यह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों का आयोजन करने वाले भारत का दूसरा स्टेडियम है।
विज्ञापन

3 of 4
सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर
मैदान की उपलब्धियां एवं यादगार लम्हें
  • दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपने दस हजार टेस्ट रन यहीं पूरे किए थे।
  • कपिल देव ने अपना 432वां टेस्ट विकेट इसी मैदान पर लिया था। 
  • सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला दोहरा शतक इसी मैदान पर जड़ा था।
  • सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने 20 साल और 30000 अंतरराष्ट्रीय रन यहीं पर पूरे किए थे। 
  • एबी डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक यहीं जड़ा था।
  • राहुल द्रविड़ यहां सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया- प्रतीकात्मक - फोटो : social Media
मोटेरा में भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में अब तक चार टेस्ट जीते हैं और दो में उसे हार मिली है। वहीं वन-डे में टीम इंडिया को सात मैच में जीत मिली है, लेकिन आठ मैचों में उसे हार का मुंह भी देखना पड़ा। बात अगर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की हो तो यहां खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में भारत ने 2012 में पाकिस्तान को 11 रनों से मात दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें