फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलानिया भारत आने वाली आठवीं अमेरिकी प्रथम महिला, केनेडी से शुरू हुआ था सफर

Mon, 24 Feb 2020 02:08 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारत आईं प्रथम अमेरिकी महिला - फोटो : Social Media
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मेलानिया ट्रंप आठवीं अमेरिकी प्रथम महिला बन गई हैं जिन्होंने भारत का दौरा किया है। सोमवार सुबह 11.40 बजे मेलानिया और राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। जानिए अमेरिका की उन प्रथम महिलाओं के बारे में जिन्होंने भारत का दौरा किया है:

विज्ञापन

2 of 8
ताजमहल का दीदार करतीं जैकलीन केनेडी - फोटो : jfklibrary.org/Archive
जैकलीन केनेडी
इस परंपरा की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की पत्नी जैकलिन कैनेडी ने 1962 में किया था। जैकलीन आईं तो राष्ट्रपति केनेडी के साथ थीं लेकिन उन्होंने अपने पति के बिना भी कई दिन भारत में बिताए। 
विज्ञापन

3 of 8
रिचर्ड निक्सन के साथ पेट निक्सन - फोटो : Social Media
पेट निक्सन
जैकलीन केनेडी के दौरे के सात साल बाद राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ पैट्रिकिया निक्सन भारत पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने केवल 22 घंटे भारत में बिताए फिर वह पाकिस्तान चले गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके संबंध अच्छे नहीं थे।

4 of 8
जिमी कार्टर के साथ रोसेलिया कार्टर - फोटो : Social Media
रोसालिन कार्टर
अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पत्नी रोसालिन कार्टर  भारत के दौरे पर आने वाली तीसरी अमेरिकी प्रथम महिला थीं। उन्होंने एक से तीन जनवरी 1978 को तीन दिन की भारत यात्रा की थी। यह यात्रा तब हुई थी जब भारत में आपातकाल के बाद पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी और इंदिरा गांधी की करारी हार हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
बारबरा बुश - फोटो : Social Media
बारबरा बुश
1984 अमेरिकी उपराष्ट्रपति एच डब्लू बुश की पत्नी बारबरा बुश ने 1984 में भारत की संक्षिप्त यात्रा की थी। हालांकि बाद में एच डब्लू बुश अमेरिका के राष्ट्रपति भी बने। इस दौरे में बारबरा ने ताजमहल का दीदार भी किया था।
विज्ञापन

6 of 8
बिल क्लिंटन और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ हिलेरी - फोटो : Social Media
हिलेरी क्लिंटन
अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकी हिलेरी क्लिंटन ने मार्च 2000 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ भारत का ऐतिहासिक दौरा किया था। क्लिंटन की भारत यात्रा ने 50 साल के पाक-अमेरिका समीकरण को पलट दिया था। उन्होंने इस दौरान पांच दिन भारत में बिताए जबकि पांच घंटे पाकिस्तान में। हिलेरी ने बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल का भी दीदार किया था।
विज्ञापन

7 of 8
लॉरा बुश - फोटो : Social Media
लॉरा बुश
एक से तीन मार्च 2006 को जार्ज बुश अपनी पत्नी लॉरा बुश के साथ भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने 60 घंटे भारत में बिताए। बुश के इसी दौरे में भारत ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन

8 of 8
मिशेल ओबामा - फोटो : Social Media
मिशेल ओबामा
बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने अमेरिका की प्रथम महिला के तौर पर 2010 और 2015 में दो बार भारत का दौरा किया था। 2010 की अपनी यात्रा के दौरान मिशेल ने बराक ओबामा के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें