इस विश्व कप में कुछ क्रिकेटर्स अपने अलग अंदाज से जलवा बिखेर रही हैं। ऑनफील्ड नहीं, ऑफफील्ड भी इन क्रिकेटर्स के फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीता है। आइए ऐसी ही पांच क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं...
महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस विश्व कप में कुछ क्रिकेटर्स अपने अलग अंदाज से जलवा बिखेर रही हैं। ऑनफील्ड नहीं, ऑफफील्ड भी इन क्रिकेटर्स के फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीता है। आइए ऐसी ही आठ क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
1. लॉरेन बेल
इंग्लैंड की 23 साल की युवा तेज गेंदबाज लॉरेन बेल अपने ग्लैमरस और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट, 14 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम आठ विकेट, वनडे में 27 विकेट और टी20 में 32 विकेट हैं। टेस्ट में 67 रन देकर तीन विकेट, वनडे में 37 रन देकर पांच विकेट और टी20 में 12 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है।
विज्ञापन
3 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
2. स्मृति मंधाना
भारत की ओपनर मंधाना को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। 28 साल की मंधाना ने अब तक भारत के लिए सात टेस्ट, 85 वनडे और 142 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 629 रन, वनडे में 3585 रन और टी20 में 3505 रन बनाए हैं। टेस्ट में 149 रन, वनडे में 136 रन और टी20 में 87 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है।
4 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
3. आलिया रियाज
आलिया रियाज पाकिस्तान की दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं। 32 साल की यह खिलाड़ी अभी तक पाकिस्तान के लिए 68 वनडे और 96 टी20 खेल चुकी हैं। वनडे में उनके नाम 24.51 की औसत से 1324 रन और टी20 में 97.80 के स्ट्राइक रेट से 1112 रन हैं। इसके अलावा वनडे में आलिया ने 12 विकेट और टी20 में 20 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
4. डेनिएल वायट
इंग्लैंड की 32 साल की डेनिएल वायट सिर्फ ऑनफील्ड नहीं, बल्कि ऑफफील्ड भी अपने ग्लैमर की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अब तक इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट, 112 वनडे और 160 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 32.25 की औसत से 129 रन, वनडे में 23.25 की औसत से 1907 रन और टी20 में 128.02 के स्ट्राइक रेट से 2828 रन हैं। इसके अलावा वह वनडे में 27 विकेट और टी20 में 46 विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
5. सारा ग्लेन
इंग्लैंड की स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर सारा ग्लेन भी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। 25 साल की इस खिलाड़ी ने अब तक इंग्लैंड के लिए 17 वनडे और 64 टी20 खेले हैं। उन्होंने वनडे में 20 विकेट और टी20 में 81 विकेट लिए हैं। वनडे में 18 रन देकर चार विकेट और टी20 में 12 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इसके अलावा वनडे में वह 65 रन और टी20 में 133 रन बना चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
6. अमेलिया केर
न्यूजीलैंड की 23 साल की यह ऑलराउंडर दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट्स में से एक हैं। इन्होंने अब तक कीवियों के लिए 74 वनडे और 80 टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम 42.48 की बेहतरीन औसत से 2082 रन और टी20 में 110.02 के स्ट्राइक रेट से 1174 रन हैं। वनडे में केर 91 विकेट और टी20 में 79 विकेट ले चुके हैं। वनडे में 17 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और टी20 में 20 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है।
8 of 9
शीर्ष 8 ग्लैमरस क्रिकेटर्स
- फोटो : Instagram
7. एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया की यह 33 साल की दिग्गज ऑलराउंडर का अंदाज सबसे जुदा है। वह सबसे ग्लैमरस क्रिकेटर्स में से एक हैं। वह इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। पेरी ने अब तक कंगारुओं के लिए 13 टेस्ट में 61.86 की औसत से 928 रन, 147 वनडे में 50.74 की औसत से 3958 रन और 157 टी20 में 115.87 के स्ट्राइक रेट से 1956 रन बना चुकी हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 39 विकेट, वनडे में 165 विकेट और टी20 में 126 विकेट हैं।
8. मॉली पेनफोल्ड
न्यूजीलैंड की यह क्रिकेटर अभी 23 साल की हैं, लेकिन अपनी गति से यह दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान कर चुकी हैं। वह 11 वनडे में पांच विकेट और 10 टी20 में सात विकेट ले चुकी हैं। भारत के खिलाफ मैच में मॉली को मौका नहीं मिला था।