फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमैका टेस्ट जीत विराट ने रचा इतिहास, धोनी को पछाड़ बने भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

Tue, 03 Sep 2019 01:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत ने चौथे दिन ही वेस्टइंडीज को 257 रन से हराकर टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस तरह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का टी-20, वन-डे और टेस्ट तीनों में सफाया कर दिया है। जमैका टेस्ट जीतते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए एम एस धोनी ने 60 मैचों में 27 में जीत हासिल की है। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान मिली थी। कप्तान विराट कोहली ने महज 48 मैचों में टीम इंडिया को 28 टेस्ट मैच जिताकर यह कीर्तिमान अपने सिर पर सजा लिया है। इसी के साथ विराट कोहली भारत की ओर से सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। कोहली ने बीते साल ही भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली ने सबसे कम मैचों में भारत ही नहीं, बल्कि एशिया की ओर से बतौर कप्तान सबसे अधिक 28 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वह भारत की ओर से 48 मैचों में कप्तानी करने के बावजूद सबसे कम मैच हारने वाले भी पहले कप्तान हैं। विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में अभी सिर्फ 10 मैच ही गंवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे अधिक टेस्ट जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान 
 

कप्तान    मैच    जीत
विराट कोहली  48 28
एमएस धोनी 60 27
सौरभ गांगुली  49 21
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें