भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच और एलेक्स डि मिनोर के बीच हुए मुकाबले का लुत्फ उठाया। इस मैच को जोकोविच ने 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, मैच के दौरान कोहली और अनुष्का की जो तस्वीरें वायरल हुईं, उसमें दोनों का मुंह लटका हुआ दिखा था। इस पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं कि दोनों निराश क्यों हैं।