फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: विराट के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका, रंगना हेराथ तीसरे टेस्ट से बाहर 

Tue, 08 Aug 2017 02:52 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
रंगना हेराथ
श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ कमर में दर्द की वजह से भारत के खिलाफ पल्लेकल में खेले जाने वाले सीरिज के तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हेराथ को पहले टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने पसंदीदा कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला था। मैच में रंगना हेराथ पिछली बार की तरह सराहनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए और भारत ने श्रीलंका को आसानी से हरा दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

हेराथ के बाहर होने के बाद श्रीलंका का संकट काफी गहरा गया

2 of 5
रंगना हैराथ - फोटो : getty
तीसरे टेस्ट में उम्मीद थी कि रंगना हेराथ अपनी गेंदबाजी से श्रीलंका का सम्मान बचा रखने में कामयाब होंगे। लेकिन उनके चोटिल होकर टेस्ट से बाहर होने के बाद अब श्रीलंका का संकट काफी गहरा गया है। पिछली सीरिज में टीम इंडिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्पिनर रंगना हेराथ ने वर्तमान में चल रही सीरिज में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
रंगना हेराथ के बाहर होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली की राह अब आसान हो गई है। विदेश में टीम इंडिया अभी तक 3-0 से टेस्ट सीरिज जीतने का कारनामा नहीं कर पाई है। भारतीय टीम अभी श्रीलंका के मुकाबले काफी मजबूत है। टीम इंडिया श्रीलंका से इस टेस्ट सीरिज में 2-0 से आगे भी है। ऐसे में रंगना हेराथ की गैर मौजूदगी के बीच विराट कोहली श्रीलंका को 3-0 से हराकर अपने नाम एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ऐसा करते ही विराट कोहली बतौर भारतीय कप्तान विदेश में 3-0 से सीरिज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।  
 

मुरलीधरन के बाद हेराथ श्रीलंकाई ‌स्पिन गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं

4 of 5
श्रीलंका क्रिकेट टीम
मुरलीधरन के बाद रंगाना हेराथ श्रीलंकाई ‌स्पिन गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने 389 टेस्ट विकेट लिए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर बन गए हैं। मुश्किल समय में हमेशा श्रीलंका की मैचों में वापसी कराई है। लेकिन भारत के खिलाफ उनका जादू इस बार नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के लिए खिलाड़ियों का चोटिल होना एक नया सिरदर्द बन गया है

5 of 5
दिनेश चांदीमल
मेजबान टीम श्रीलंका भारतीय टीम के आगे पहले से ही कमजोर नजर आ रही थी। इसके अलावा उसके खिलाड़ियों का चोटिल होना उसके लिए एक और नया सिरदर्द बन गया है। गाले में निमोनिया की वजह से कप्तान दिनेश चांदीमल को बाहर होना पड़ा था। दूसरे टेस्ट में चांदीमल ने हालांकि वापसी की लेकिन वह अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। ऑल राउंडर असेला गुणरत्ने भी पहले टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे। पूर्व कप्तान एंजेला मैथ्‍यूज भी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें