देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम को दर्शाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृंदावन की विधवाओं के साथ इस पर्व को मनाया। उन्होंने विधवाओं और स्कूली बच्चों से राखी बंधवाई। मीरा सहभागिनी आश्रम में रहने वाली इन विधवाओं ने डेढ़ हजार राखियां खास तौर से प्रधानमंत्री के लिए तैयार की हैं। वहीं, पीएम मोदी ने 103 साल की बुजुर्ग शरबती देवी से भी राखी बंधवाई। शरबती देवी के भाई की मौत 50 साल पहले हो गई थी और उनके बेटे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राखी बांधने की इच्छा की जानकारी दी थी। इसके बाद पीएम मोदी ने उनसे राखी बंधवाई।
103-year-old Sharbati Devi, who lost her brother 50 yrs ago, tied Rakhi to PM. Her son wrote to PM expressing her wish to celebrate with him pic.twitter.com/AkjzvDVIVv— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
विज्ञापन
तस्वीरें: देशभर में राखी की धूम, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर लालू यादव ने ऐसे मनाया त्योहार
2 of 5
इस मौके पर देश के नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्कूली छात्राओं से राष्ट्रपति भवन में राखी बंधवाई।
विज्ञापन
तस्वीरें: देशभर में राखी की धूम, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर लालू यादव ने ऐसे मनाया त्योहार
3 of 5
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पटना में रक्षाबंधन मनाया। वहीं उन्होंने ट्वीट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।
तस्वीरें: देशभर में राखी की धूम, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर लालू यादव ने ऐसे मनाया त्योहार
4 of 5
वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गांधीनगर में राखी बंधवाई।
तस्वीरें: देशभर में राखी की धूम, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर लालू यादव ने ऐसे मनाया त्योहार
5 of 5
इस प्रेम की एक झलक पंजाब के वाघा बॉर्डर पर भी देखने को मिली जब सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को महिलाओं ने राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने जवानों को मिठाई खिलाई तो जवानों ने उन्हें गिफ्ट भी दिए।