फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पाकिस्तान में नहीं होगा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का आयोजन? PCB ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

Wed, 09 Oct 2024 08:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 19 फरवरी से नौ मार्च तक लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेली जा सकता है। नकवी ने कहा कि इस आयोजन की तैयारी निर्धारित समय पर चल रही है, स्टेडियमों में और सुधार पहले से ही जारी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट का वेन्यू तय नहीं हो सका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास चैंपियंस ट्रॉफी की आधिकारिक मेजबानी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के खिलाफ है। ऐसे में आईसीसी इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के अलावा किसी और देश में कर सकता है। इस पर अब पीसीबी के एक अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनका बोर्ड आईसीसी को पहले ही टूर्नामेंट की मेजबानी का शेड्यूल भेज चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
दरअसल, टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में किया गया है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो फाइनल दुबई में स्थानांतरित किया जा सकता है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि भारत अगर पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला करता है तो वह अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेल सकता है। हालांकि, अब पीसीबी प्रवक्ता ने सभी रिपोर्टों का खंडन किया और कहा कि वे पूरे टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक पाकिस्तान में आयोजन करने के प्रति दृढ़ हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
दुनिया न्यूज ने पीसीबी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बावजूद पीसीबी एक सफल और निर्बाध टूर्नामेंट सुनिश्चित करने के अपने रुख पर अडिग है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI/PCB
रिपोर्ट में प्रवक्ता के हवाले से आगे कहा गया कि टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा- हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां सही दिशा में हों और हमें पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान एक यादगार आयोजन की मेजबानी करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 19 फरवरी से नौ मार्च तक लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेली जा सकता है। नकवी ने कहा कि इस आयोजन की तैयारी निर्धारित समय पर चल रही है, स्टेडियमों में और सुधार पहले से ही जारी हैं। लाहौर में नकवी ने भारत की भागीदारी को लेकर जारी अनिश्चितता को लेकर भी बयान दिया। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने जुलाई 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि, नकवी टूर्नामेंट में भारत के शामिल होने को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें