इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान एलेस्टर कुक ने हाल ही में अपना बयान दिया कि जो रूट इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। इंग्लिश मीडिया में भी इस बात की मांग उठाई। माइकल वॉन, नासिर हुसैन जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस बात की समर्थन किया।
विज्ञापन
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
2 of 7
एलेस्टर कुक, जो रूट
कुक का मानना है टेस्ट टीम की उपकप्तानी कर रहे जो रूट के लिए नए साल में टीम की कमान संभालना उपयुक्त समय है। भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट पारी और 36 रन से हारने के बाद कुक के बयान से काफी कुछ साफ हो गया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सीरीज में 3-0 से पीछे हो गया और संभव है कि बतौर कप्तान कुक चैन्नई में आखिरी बार नजर आएं। जानिए किन वजहों से रूट हैं कप्तानी संभालने को तैयार:
विज्ञापन
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
3 of 7
एलेस्टर कुक, जो रूट
टीम हालिया प्रदर्शन
साल 2016 में इंग्लैंड ने अभी तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में इंग्लैंड को 6 में जीत मिली है औऱ 3 मैच उसने ड्रॉ कराए हैं। 7 मैचों में उसे हार का सामना करन पड़ा है, जिसमें 2 बार उसे पारी से मात खानी पड़ी है। 5 देशों की खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड को सिर्फ 1 ही सीरीज में जीत मिली, जबकि 3 सीरीज उसने ड्रॉ खेली और हाल ही में भारत ने उसे हरा कर अपना पुराना हिसाब चुकता किया।
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
4 of 7
एलेस्टर कुक, जो रूट
दोनों का प्रदर्शन
कुक और रूट दोनों ही इंग्लैंड के 16 टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे हैं। कुक ने इस साल 31 पारियों में 43.25 की औसत से 1211 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं जो रूट ने 2016 की 30 पारियों में करीब 50 की औसत से 1383 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
5 of 7
एलेस्टर कुक, जो रूट
उम्र का दबाव
जो रूट एक युवा बल्लेबाज हैं। रुट मात्र 25 वर्ष के हैं, मगर उनकी बैटिंग का लोहा दुनिया भर में माना जाता है। वहीं कुक 31 की उम्र पार कर चुके हैं। इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी 35-36 की उम्र तक संन्यास ले लेते हैं। इस लिहाज से भी रूट को कप्तानी दी जा सकती है ताकि वो कुक के रहते बतौर कप्तान परिपक्व हो जाएं। कुक के अनुभव से उन्हें काफी कुछ सीखने के मिलेगा। रूट के लिए यह बतौर कप्तान सीखने का सही समय है।
विज्ञापन
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
6 of 7
एलेस्टर कुक, जो रूट
जो रूट का अपना अनुभव
जो रूट तकनीकी रूप से एक सक्षम बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुक की कप्तानी में काफी कुछ सीखा है। रूट के पास 52 टेस्ट का अनुभव है, जिसे वो अब एक अगुआ की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इंग्लैंड की ही तरह टीम इंडिया में भी विराट को 31 टेस्ट के अनुभव के बाद कप्तानी सौपी गई थी। कप्तानी संभालने के बाद कोहली के खेल में काफी निखार आया है। मौजूदा दौर में कोहली और रूट की तुलना काफी होती रही है।
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
7 of 7
एलेस्टर कुक, जो रूट
युवाओं से भरी टीम
इंग्लैंड की मौजूदा टीम काफी युवा है। कुक, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 के पार नहीं है। टीम की औसत उम्र भी 25 साल के आस पास ही है। रूट भी 25 के ही हैं। रूट के लिए यह सही मौका है जब वो एक नए तरीके से टीम की कमान संभाले और 2017-18 में होने वाली 70वीं एशेज सीरीज के लिए टीम को तैयार करें। 2017 का साल रूट के करियर का यादगार साल साबित हो सकता है।