भारत और इंग्लैंड 3 वनडे मैचों की सीरीज में आमने सामने हैं। पुणे में 351 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा करने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंदी पर हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम मैच के दौरान हुई कुछ गलतियों से सीखना चाहेगी और उम्मीद करेगी की बाजी उसके हाथ से न निकले।
विज्ञापन
तो इस वजह से दुनिया को दूसरे वनडे का नतीजा पहले ही पता है!
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
सीरीज का दूसरा वनडे कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भी जमकर रन बसरने की उम्मीद है, मगर कुछ जानकारों और स्टेडियम के पिच क्यूरेटर की मानें तो मैच का नतीजा पहले से ही दुनिया के सामने हैं।
विज्ञापन
तो इस वजह से दुनिया को दूसरे वनडे का नतीजा पहले ही पता है!
3 of 7
क्रिकेट
- फोटो : Tribune
पिच क्यूरेटर के अनुसार जो टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसका जीत पाना लगभग तय है। कटक की इस पिच पर लक्ष्य को बचा पाना टेढ़ी खीर नजर आ रहा है। इस बारे में क्यूरेटर के तर्क से ज्यादाकर क्रिकेट पंडित इत्तेफाक रखते नजर आएंगे।
तो इस वजह से दुनिया को दूसरे वनडे का नतीजा पहले ही पता है!
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : WorldCupT20
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है ओस। इस मौसम में पिच पर करीब शाम 5.30 बजे से ही ओस गिरने लगेगी, जिससे गेंद स्किट होकर बल्ले पर आएगी और शॉट खेलना आसान होगा। साथ ही गिली बॉल को ग्रिप करना या टर्न कराना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
तो इस वजह से दुनिया को दूसरे वनडे का नतीजा पहले ही पता है!
5 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड की टीमें बुधवार को ही कटक पहुंचेंगी और इस मैच से पहले परिस्थितियों को समझने के लिए काफी कम समय होगा। ऐसे में इस बात का अंदाजा पहले से ही लगाया जा रहा है कि जो कप्तान टॉस जीतेगा, वो पहले गेंदबाजी ही चुनेगा।
विज्ञापन
तो इस वजह से दुनिया को दूसरे वनडे का नतीजा पहले ही पता है!
6 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
हालांकि क्यूरेटर ने कहा है कि मैदान की घास की लंबाई काटकर 8 से 6 मिलीमीटर कर दी गई है। इस पिच पर कितने रन बनेंगे इस बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता, मगर यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताई जा रही है।
तो इस वजह से दुनिया को दूसरे वनडे का नतीजा पहले ही पता है!
7 of 7
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
आखिरी बार यहां वनडे नवंबर 2014 में खेला गया था, जिसमें भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट खोकर 363 रनों का पहाड़ खड़ा किया था और श्रीलंका को 169 रनों से मात देकर क्लीन स्वीप का नींव रखी थी। सीरीज का आखिरी मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।