फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

Mon, 20 Feb 2017 01:33 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संजीव गोयनका के साथ धोनी
आईपीएल के 9 सीजन तक बतौर कप्तान खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल फ्रेंचाइजी पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान से हटा दिया गया है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ लेंगे। 

 
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

2 of 7
धोनी और स्टीव स्मिथ
धोनी को कप्तानी से हटाए जाने की पुष्टि करते हुए टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बताया कि हमने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने का फैसला किया है। मैं इस बारे में पिछले सीजन के खत्म होने के बाद से सोच रहा था और इस बारे में टीम प्रबंधन से बात भी कर रहा था। 

 
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

3 of 7
एमएस धोनी
गोयनका ने बताया, धोनी ने कप्तानी नहीं छोड़ी है। हमने स्टीव स्मिथ को नया कप्तान नियुक्त किया है। हमारा विचार था कि इस साल टीम की कमान एक युवा खिलाड़ी को सौंपी जाए। हमारे पास टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है और हमें लगता है कि एक युवा नेतृत्व, जिसके पास अलग आइडिया हो उसे टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए।

 

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

4 of 7
धोनी - फोटो : PTI
साल 2016 में धोनी की कप्तानी में पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पुणे 14 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें स्थान पर रही थी। ऐसे में धोनी की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर मैनेजमेंट आपस में विचार कर रहा था लेकिन सीजन-10 के लिए 21 फरवरी को बैंगलुरु होने वाली नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने धोनी को कप्तानी से हटाने का निर्णय ले लिया। 

 
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

5 of 7
एम एस धोनी
पुणे के कप्तान के रूप में भी धोनी का बल्ला खामोश रहा था आईपीएल के 143 मैचों में 39.39 की औसत से 3271 रन बनाने वाले धोनी के बल्ले से केवल 284 रन निकले थे। वह पूरे सीजन में केवल एक अर्धशतक बना सके थे। 

 
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

6 of 7
एम एस धोनी
संजीव गोयनका ने कहा कि धोनी के प्रति एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में मेरे मन में बहुत सम्मान है। धोनी आगे भी हमारी टीम के लिए बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। फ्रेंचाइजी के बेहतर प्रदर्शन के लिए वह हमारे निर्णय के समर्थन में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने बताया, धोनी को कप्तानी से क्यों हटाया!

7 of 7
धोनी - फोटो : PTI
धोनी दो आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले कप्तान थे। उनके अतिरिक्त रोहित शर्मा और गौतम गंभीर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह कारनाम कर चुके हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल में 143 मैच खेले हैं वे इन सभी मैचों में बतौर कप्तान खेले यह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें