फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 गोली लगने के बाद भी ढेर किए 3 आतंकी, सेलिब्रिटी भी हुए फैन

Sun, 19 Feb 2017 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
बहादुरी की मिसाल बने सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता सोशल मीडिया पर आम ही नहीं बल्कि खास लोगों के भी चहेते बन गए हैं। चेतन कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। उनका दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
पूरा देश उनके लिए दुआएं मांग रहा है, लोग उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। देश के पीएम से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स और क्रिकेटर्स सभी एक सुर में बोल रहे हैं कि देश को चेतन चीता पर गर्व है।
विज्ञापन

3 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन मुठभेड़ के वक्त 9 गोली लगने के बाद भी लगातार लड़ते रहे, और तीन आतंकियों को मार गिराया। सोशल मीडिया पर लोग उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

4 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार का पूरा दिन ट्विटर पर चेतन चीता के नाम रहा। उनके नाम से  #Prayforchetancheeta हैशटैग ट्रेंड करता रहा। शुक्रवार को रक्षा राज्यमंत्री उनका हाल जानने एम्स पहुंचे, उन्होने चेतन चीता की पत्नी से भी बात की।
विज्ञापन

5 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
रिजिजू ने कहा कि डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई। सरकार हरसंभव मदद करेगी। वहीं डॉक्टर्स द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि वो वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों की बेहतर टीम उनका ध्यान रख रही है।
विज्ञापन

6 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा हमारे हीरो आप जल्दी स्वस्थ्य हों और आपकी उम्र लंबी हो। वहीं अमिताभ बच्चन ने महामृत्युंजय मंत्र के साथ चेतन चीता की फोटो ट्वीट की।
विज्ञापन

7 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा "भारत माता के वीर सपूत—कोटा के वीर जांबाज़ कमांडेंट चेतन कुमार चीता की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ—पूरे देश को आप पर गर्व है!

8 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
वीरेंद्र सहवाग ने उनकी बहादुरी की सलाम करते हुए ट्वीट किया " मैं आपके जल्दी अच्छे होने की कामना करता हूं। आप जहां भी हों चेतन चीता की सालमती की दुआ कीजिए।

9 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी कहा कि यही हमारे असली हीरो हैं। मां भारती के सपूत चेतन चीता जी के लिए प्रार्थना, महामृत्युंजय का पाठ आपके लिए, दिल से प्लीज।
विज्ञापन

10 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद कैफ ने लिखा- हृदय के गहन तल से इस बहादुर की जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें