फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: नीलामी में एलिसा हीली पर क्यों नहीं लगी बोली? कोचों ने बताई बड़ी वजह; चार और दिग्गज भी रहीं अनसोल्ड

Sat, 29 Nov 2025 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस पूरे कार्यक्रम में सबसे चौंकाने वाली खबर रही, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का अनसोल्ड रह जाना। एलिसा हीली ने पहले दो सीजन में यूपी वॉरियर्स के लिए 17 मैच खेले, लेकिन इस बार उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
विज्ञापन
1 of 9
एलिसा हीली - फोटो : ICC
दिल्ली में गुरुवार को आयोजित हुए महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। भारतीय टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल कर 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं।

हालांकि, इस पूरे कार्यक्रम में सबसे चौंकाने वाली खबर रही, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का अनसोल्ड रह जाना। एलिसा हीली जिन्होंने पहले दो सीजन में यूपी वॉरियर्स के लिए 17 मैच खेले, उम्मीद थी कि इस ऑक्शन में उनकी बोली लगेगी, लेकिन वह पहली बिडर होते हुए भी किसी फ्रेंचाइजी की योजना में फिट नहीं बैठीं।
विज्ञापन

2 of 9
एलिसा हीली - फोटो : ANI
यूपी वॉरियर्स के कोच ने बताई रणनीति
ऑक्शन के बाद यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने इस फैसले पर बात करते हुए कहा, 'एलिसा हीली का अनसोल्ड रहना कई कारणों से हैरान करने वाला है। लेकिन जब प्लेइंग-11 में केवल चार विदेशी खिलाड़ियों की जगह होती है, तो टीमें ज्यादातर ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता देती हैं।' नायर ने साफ किया कि टीम की रणनीति ऐसे खिलाड़ियों पर फोकस करने की थी जो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सकें।
विज्ञापन

3 of 9
एलिसा हीली-दीप्ति शर्मा - फोटो : PTI
आरसीबी ने भी ठुकराया हीली का नाम
आरसीबी की असिस्टेंट कोच श्रबसोल ने कहा कि हीली उनकी टीम की कॉम्बिनेशन में फिट नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास पहले से ही मजबूत टॉप ऑर्डर है। साथ ही जॉर्जिया वॉल हमें ऑफ स्पिन का विकल्प देती है। इसके अलावा हमारी विकेटकीपर- बैटर ऋचा घोष पहले ही शीर्ष-पांच में सेट हैं, इसलिए हीली को चुनने का कोई मतलब नहीं था।'

4 of 9
एलिसा हीली - फोटो : ICC
फिटनेस और हालिया फॉर्म भी बना कारण
हीली की फिटनेस पिछले एक साल से चिंता का विषय रही है। वह पिछले वर्ष के टी20 विश्व कप के बाद कई मैचों में चोट और फॉर्म से जूझती दिखीं। हालांकि हाल ही में उन्होंने महिला बिग बैश लीग और वनडे सीरीज में लगातार दो शतक जड़े, लेकिन वह टीमों को प्रभावित नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

5 of 9
दीप्ति शर्मा - फोटो : ICC
दीप्ति शर्मा बनीं ऑक्शन की स्टार
दूसरी ओर, विश्व कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने रिटेन किया और वह ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। वहीं, हीली जैसी बड़ी खिलाड़ी का अनसोल्ड रह जाना बताता है कि WPL अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि फिटनेस, फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन पर आधारित लीग बन चुकी है।

इन चार स्टार को भी नहीं मिला खरीददार
विज्ञापन

6 of 9
ताजमीन ब्रिट्स - फोटो : Twitter
ताजमीन ब्रिट्स
ताजमीन ब्रिट्स दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में 1719 रन बनाए हैं। उनका औसत 32+ का है और वह अब तक 14 अर्धशतक लगा चुकी हैं। इसके बावजूद वह इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं।
विज्ञापन

7 of 9
चमारी - फोटो : Twitter
चमारी अटापट्टू

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू विश्व क्रिकेट की टॉप ऑलराउंडर्स में शामिल हैं। उन्होंने 146 टी20I मैचों में 3458 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं। गेंदबाजी में भी वह 63 विकेट ले चुकी हैं। फिर भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

8 of 9
हीथर नाइट और चार्ली डीन - फोटो : ANI
हीथर नाइट

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। उनके नाम 7000+ इंटरनेशनल रन हैं, और वह पार्ट-टाइम गेंदबाजी भी करती हैं। इसके बावजूद वह भी अनसोल्ड रहीं।
विज्ञापन

9 of 9
अलाना किंग - फोटो : ICC
अलाना किंग

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर अलाना किंग का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 27 टी20I में 27 विकेट और 47 ODI में 72 विकेट लिए हैं। महिला बिग बैश लीग में उनके नाम 128 विकेट हैं। इसके बाद भी उन्हें किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें