दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन के सामने प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों ही इस सीरीज का हिस्सा हैं। राहुल टीम की कप्तानी करेंगे, ऐसे में उनका टीम में रहना तय है। वहीं, पंत एकादश में जगह बना पाएंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प रहेगा।