फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं विग्नेश पुथुर: पिता रिक्शा चालक, केरल के लिए भी नहीं खेले विग्नेश को MI ने ऐसे बनाया IPL की नई सनसनी

Mon, 24 Mar 2025 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

24 साल के विग्नेश पुथुर ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
विग्नेश पुथुर - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में रविवार को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। हालांकि, एक वक्त मुंबई के विग्नेश पुथुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने चेन्नई को फंसा लिया था और मैच रोमांचक हो चला था, लेकिन रचिन रवींद्र की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से सीएसके मैच निकालने में कामयाब रही। हालांकि, चेन्नई की जीत से ज्यादा चर्चा पुथुर की गेंदबाजी की हो रही है। 24 साल का यह गेंदबाज आईपीएल में डेब्यू कर रहा था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने जलवा बिखेरा।

पुथुर ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट शामिल हैं। पुथुर एक रिक्शा चालक के बेटे हैं और इस मैच से पहले सीनियर लेवल पर खेलने का उनके पास कोई अनुभव नहीं है। मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने इस गेंदबाज को एक लीग के जरिय तलाशा और अब उसे तराशने का काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि विग्नेश पुथुर कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं...

ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
विज्ञापन

2 of 7
विग्नेश पुथुर - फोटो : IPL/BCCI
चाइनामैन स्पिनर हैं विग्नेश पुथुर
दरअसल, 24 साल के विग्नेश पुथुर एक चाइनामैन स्पिन गेंदबाज हैं और केरल के मालापुरम के रहने वाले हैं। उनके पिता ऑटो रिक्शा चालक हैं। उनका आईपीएल तक का सफर बेहद कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा रहा है। मुंबई ने उन्हें मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी के लिए ट्रायल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। पुथुर को इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के रूप में रोहित शर्मा की जगह मैदान पर भेजा गया और उन्होंने अपनी सटीक लाइन लेंथ की गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरीं। दबाव में भी वह बेहद कूल दिखे। इस गेंदबाज ने केरल की सीनियर टीम के लिए अब तक कोई मैच नहीं खेला है।

केरल क्रिकेट लीग से हुई तलाश
केरल क्रिकेट लीग के दौरान मुंबई के टैलेंट स्काउट की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद मुंबई के टैलेंट स्काउट ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्हें अनुभव हासिल करने के लिए इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया। इसका खर्च भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने ही उठाया। वहां वह मुंबई इंडियंस की टीम एमआई केप टाउन से जुड़े। वहां उन्हें नेट बॉलर के तौर पर भेजा गया था। राशिद खान एमआई केप टाउन के कप्तान हैं और पुथुर ने उनसे वहां स्पिन की कला सीखी। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। इसके बाद जब वह वापस आए तो डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलायंस टीम का हिस्सा बने और तीन मैच खेले। यह आईपीएल से पहले तैयारी परखने का सही जरिया साबित हुआ। 
 


VIDEO: मुंबई इंडियंस के 24 साल के उभरते सितारे विग्नेश पुथुर से खास अंदाज में मिले धोनी, पीठ भी थपथपाई, देखें
विज्ञापन

3 of 7
विग्नेश पुथुर - फोटो : IPL/BCCI
पुथुर को इस तरह मुंबई इंडियंस ने तराशा
आईपीएल की तैयारी शुरू होने के बाद पुथुर से नेट्स में, प्रैक्टिस मैचों में जमकर गेंदबाजी कराई गई। कोच महेला जयवर्धने की अगुआई में टीम मैनेजमेंट उन्हें गेंदबाजी करता देख खुश थे और इस बात के लिए आश्वस्त थे कि वह आईपीएल के मेन मुकाबलों में गेंदबाजी के लिए तैयार हैं। इसके लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी सलाह ली गई और सभी इससे सहमत दिखे। मुंबई के गेंदबाजी कोच पारस म्हम्ब्रे ने कहा, 'रोहित, सूर्यकुमार और तिलक, मुंबई के सभी बल्लेबाजों ने नेट्स में पुथुर का सामना किया। उनकी गेंदबाजी को समझना किसी के लिए आसान नहीं था। इसलिए हमने सोचा कि उन्हें एक मैच में मौका दिया जाए ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और यह फैसला सही साबित हुआ। यह अच्छा फैसला था।'

म्हाम्ब्रे ने टैलेंट स्काउट की तारीफ की
पारस म्हाम्ब्रे ने मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने इस गेंदबाज की तलाश की और केरल क्रिकेट लीग से ढूंढ कर निकाला। म्हाम्ब्रे ने कहा, 'हमारे पास कुछ शानदार लोग हैं जो टैलेंट को ढूंढ़ निकालने में माहिर हैं। मुझे लगता है कि वह इसलिए इतने कामयाब हैं क्योंकि वह किसी और चीज पर इस बात को तरजीह देते हैं कि उनमें क्षमता है या नहीं। हमने ट्रायल में देखा कि उनमें क्षमता है और वह दबाव में घबराते नहीं, बल्कि इसे चुनौती की तरह स्वीकार करते हैं। हमने इस बात को नहीं देखा कि उन्होंने पहले कोई क्रिकेट या टूर्नामेंट खेला है या नहीं। हम बस उनकी क्षमता को परख कर आगे बढ़े और अब वह आप सभी के सामने है।

IPL 2025: हरभजन पर कमेंट्री के दौरान नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप, जोफ्रा आर्चर को ऐसा क्या कहा जिससे मचा बवाल?

4 of 7
विग्नेश पुथुर - फोटो : ANI
'पुथुर ने टीम भावना को समझा और उसे समझा'
चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के हजारों फैंस के सामने पुथुर ने ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट लिए। हालांकि, एमआई डगआउट ने जिस चीज को सबसे ज्यादा पसंद किया, वह है पुथुर के दबाव को संभालने की क्षमता। कोच माहेला, कीरोन पोलार्ड और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ नियमित बातचीत से पुथुर को उनकी भूमिका, टीम की उम्मीदों और मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम की संस्कृति को समझने में मदद मिली। म्हाम्ब्रे ने कहा, 'हां, पुथुर ने काफी क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन हमें एक मौका मिला जहां उन्होंने थोड़ा काम किया। हमारे साथ काम करने का मौका मिला। स्किल पर हमने ज्यादा काम नहीं किया, क्योंकि मुझे लगता है कि वह इसमें काफी सुलझे हुए हैं। जयवर्धने और पोलार्ड के साथ-साथ सूर्यकुमार-रोहित के साथ बातचीत कर उन्हें यह समझने में मदद मिली की टीम को किस चीज की जरूरत है। उन्हें टीम में अपनी भूमिका को समझने में मदद मिली और यह भी जाना कि हम उनसे क्या उम्मीद करते हैं।'

CSK vs RCB: ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के कप्तान ने खुद खोला राज
विज्ञापन

5 of 7
विग्नेश पुथुर - फोटो : ANI
पुथुर का सपना हुआ पूरा
भारत और विदेशी सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना, एमएस धोनी के साथ मैच के बाद बातचीत करना कुछ ऐसा है, जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है। पुथुर ने रविवार इन पलों को जिया है। म्हाम्ब्रे ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में हर किसी को जयवर्धने के साथ इतना बातचीत का समय नहीं मिलता। सिर्फ सीनियर खिलाड़ी ही ऐसा करते हैं, लेकिन पुथुर कुछ खास हैं। उन्होंने कहा, 'आपके पास हीरो हैं, आप उन्हें टीवी पर खेलते हुए देखते हैं और अचानक ही आपको उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिले तो यह कितना खास हो सकता है, आप जानते हैं। आपके साथ रोहित जैसे खिलाड़ी बगल में बैठे हैं। यह सपना सच होने जैसा है, है न? जिस तरह से पुथुर ने गेंदबाजी की, ऐसा कभी नहीं लगा कि वह दबाव में थे और यह देखना अच्छा था। वह पहले मैच में छाप छोड़ने में सफल रहे हैं और अब एमआई डगआउट में हर कोई उम्मीद करेगा कि वह टीम के पुराने खिलाड़ियों की तरह इस फ्रेंचाइजी के साथ एक लंबी और सफल पारी खेलें, जैसा कि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, तिलक वर्मा ने किया है।
 
विज्ञापन

कौन हैं विग्नेश पुथुर?

6 of 7
धोनी और विग्नेश - फोटो : IPL/BCCI

केरल के मल्लापुरम के पुथुर कालीकट विश्वविद्यालय के 'पीटीएम गवर्नमेंट कॉलेज' पेरिन्थालमन्ना में अंग्रेजी साहित्य में एमए (परास्नातक) की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते है जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं। केरल क्रिकेट लीग और तमिलनाडु प्रीमियर लीग में थोड़े समय के लिए खेलने के अलावा उन्होंने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भी अनुभव नहीं है। स्थानीय लीग में पुथुर की प्रतिभा को देखकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में लेने का मन बना लिया था।

 पुथुर के शिविर में शामिल होने के तुरंत बाद ही उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस दौरान उन्हें कोचों से बातचीत करने से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं में एनालिटिक्स और डेटा विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिला। यहां से उनकी क्रिकेट यात्रा ने उड़ान भरी और पुथुर ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी।


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विग्नेश पुथुर - फोटो : @vigneshputhur instagram
पुथुर के माता-पिता और कोच ने क्या कहा?
पुथुर के पिता सुनील कुमार ने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि वह पहले मैच में ही खेलेगा। हम बहुत खुश हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि उसे आईपीएल अनुबंध मिलेगा। अब बहुत से लोग हमें बधाई देने के लिए कॉल कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।' पुथुर की मां बिंदु भी बेटे की सफलता से खुश हैं।

बिंदु ने कहा, 'उसने कल शाम को फोन करके कहा था कि आज रात मुझे खेलने का मौका मिल सकता है। हम कल रात हर गेंद को देख रहे थे और उसने अच्छा प्रदर्शन किया। उसने मैच के बाद रात में लगभग साढ़े 12 बजे फोन किया था।' पुथुर के बचपन के कोच विजयन ने मुंबई के प्रसिद्ध कोच वासु परांजपे के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, 'उसके सामने बहुत समय है। उम्मीद है कि वह और भी बहुत सी ऊंचाइयां हासिल करेगा। वह बहुत अनुशासित है और उसने बाएं हाथ की कलाई की स्पिन जैसी कठिन कला पर कड़ी मेहनत की है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें