फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

Fri, 06 Jan 2017 08:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है। 35 वर्षीय धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। दिग्गज भले ही माने की धोनी में काफी क्रिकेट बाकी है, मगर धोनी चाहते हैं कि 2019 के विश्वकप से पहले वो एक मैच विनिंग टीम खड़ी कर दें। संभव हैं कि धोनी 2019 का विश्वकप खेलें, मगर आज नहीं तो कल धोनी को संन्यास लेना ही हैं।
विज्ञापन

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
ऐसे में एक सवाल आता है कि बतौर कप्तान विराट कोहली धोनी का विकल्प हैं, मगर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर धोनी का कोई सानी नहीं। मगर बहुत जल्द टीम इंडिया को एक नया विकेटकीपर बल्लेबाज तैयार करना ही होगा। धोनी खुद भी चाहेंगे कि वो विरासत में टीम के लिए एक उच्च स्तर का विकेटकीपर बल्लेबाज छोड़कर जाएं। आइए देखते हैं कौन-कौन खिलाड़ी हैं इस पद के दावेदार:
विज्ञापन

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

3 of 7
इशान किशन
इशान किशन
महज 18 वर्षीय इशान किशन ने पिछले कुछ समय में काफी प्रभावशाली क्रिकेट खेला है। 2016 में किशन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। झारखंड के लिए खेलने वाले किशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई है। इशान ने इस साल रणजी में 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। जाहिर है कि बतौर झारखंड मेंटर भी धोनी ने इशान किशन के साथ काफी वक्त बिताया होगा।

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

4 of 7
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पार्थिव का चयन होने पर चयनकर्ताओं ने इस बात पर भी चर्चा कि क्या पंत को टीम में चुना जाए। 19 साल के पंत की मौजूदा फॉर्म बेमिसाल है। चयनकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनना ही दर्शाता है कि पंत कितने बड़े दावेदरा हैं। इसके अलावा पंत एक सलामी बल्लेबाज हैं, जो तूफानी क्रिकेट खेलते हुए लंबे-लंबे शॉट लगा सकते हैं। पंत ने इस साल रणजी में 72 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
विज्ञापन

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

5 of 7
लोकेश राहुल
लोकेश राहुल
राहुल द्रविड़ के पदचिन्हों पर चलने वाले लोकेश राहुल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विकेट के पीछे खड़े हुए हैं। राहुल एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं और हर फॉर्मेट में रन बना चुके हैं। तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए शतक बना चुके लोकेश राहुल इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार कहे जा सकते हैं। द्रविड़ भी टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग की थी और केएल राहुल के लिए विकेटकीपिंग अहम किरदार अदा कर सकती है।
विज्ञापन

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

6 of 7
संजू सैमसन
संजू सैमसन
जब 7वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने सैमसन को रिटेन किया, तो सभी को हैरानी हुई थी। 22 वर्षीय सैमसन काफी प्रतिभाशाली हैं, मगर बड़े मंच पर वो अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए। 2015 में डेब्यू करने वाले सैमसन ने मात्र 1 ही टी-20 मैच खेला है। सैमसन के पास आईपीएल और इंडिया-ए के लिए खेलने का पर्याप्त अनुभव है और उन्हें जल्द ही इसका उपयोग बड़े मंच पर करना होगा, ताकि वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन लेगा टीम इंडिया में विकेटकीपर एमएस धोनी की जगह

7 of 7
रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा
टीम इंडिया के संभावित विकेटकीपरों में उथप्पा सबसे उम्रदराज नाम हैं। 2007 टी-20 विश्वकप टीम का हिस्सा रहे उथप्पा के पास 4-5 क्रिकेट बाकी है। उथप्पा टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। नियमित प्रदर्शन न होने के कारण उथप्पा अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रहे। ऐसा नहीं है कि उथप्पा ने अच्छा खेल नहीं दिखाया, मगर बढ़ती उम्र उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उथप्पा के लिए टीम में पक्की जगह पाना आसान नजर नहीं आता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें