सामने अगर शेर खड़ा हो तो अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। और अगर शेर शिकार के मूड में हो तो फिर तो डर के मारे हालत ही खराब हो जाती है। लेकिन इस शेर के साथ लड़ाई में एक जिराफ ने उसे ऐसी टक्कर दी कि शेर भी भौंचक्का रह गया। शेर और जिराफ की यह खूंखार लड़ाई कैद हुई दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में। एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने इस लड़ाई को बड़ी निडरता से अपने कैमरे में कैद किया। शेर अपने पंजे से जिराफ पर हमला करता गया, लेकिन जिराफ की सिर्फ एक ही किक उसपर भारी पड़ गई। दोनों ढाई घंटे तक लड़ाई करते रहे।