फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने के बाद किस टीम के पर्स में कितने रुपये?

Thu, 21 Jan 2021 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल - फोटो : social media
आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए 20 जनवरी का दिन काफी अहम था, क्योंकि इसी दिन टूर्नामेंट की आठ फ्रेंचाइजियों को अपने बरकरार रखने वाले खिलाड़ियों और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी करनी थी। ऑस्ट्रेलिया के 3 बड़े खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच को बड़ा झटका लगा है। इन तीनों को ही उनकी आईपीएल टीमों ने रिलीज कर दिया है।  
विज्ञापन

2 of 11
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL
स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने बाहर कर संजू सैमसन को कमान सौंपी है। संजू सैमसन ने आईपीएल 13 में 14 मैच में 375 रन बनाए थे। जबकि आरोन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि 14वें संस्करण के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना को बरकरार रखने का फैसला किया है जो निजी कारणों से पिछले साल यूएई में हुई टी-20 लीग में नहीं खेले थे।
विज्ञापन

3 of 11
सुरेश रैना, लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
प्रमुख खिलाड़ियों में किंग्स इलेवन पंजाब ने शेल्डन कॉट्रेल, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और न्यूजीलैंड के जिमी नीशाम को रिलीज कर दिया है। नीशाम की हाल ही अंगुली की सर्जरी हुई है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने हरभजन और मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को बरकरार नहीं रखा है। चेन्नई ने केदार जाधव, मुरली विजय को भी रिलीज कर दिया है। जबकि दिल्ली आगामी संस्करण में इंग्लैंड के जेसन राय, विकेटकीपर एलेक्स कैरी, सीमर मोहित शर्मा और स्पिनर संदीप लामिछाने के बगैर उतरेगी। अगली स्लाइड में जानें किस टीम ने किसे रिलीज किया...

4 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: 

रिटेन:
विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोश फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एडम जंपा, केन रिचर्डसन

रिलीज: गुरकीरत सिंह मान,  मोइन अली, पार्थिव पटेल (रिटायर्ड), पवन नेगी,  शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन, आरोन फिंच  
बचा पैसा: 35.9 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 13 (4 विदेशी)
विज्ञापन

5 of 11
IPL में चेन्नई का प्रदर्शन - फोटो : अमऱ उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)
चेन्नई सुपरकिंग्स 

रिटेन:
एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, आर. साई किशोर, सैम करन।

रिलीज: शेन वॉटसन (रिटायर्ड), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह
शेष राशि: 22.9 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 07 (01 विदेशी) 
विज्ञापन

6 of 11
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI
राजस्थान रॉयल्स 

रिटेन:
संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा।

रिलीज:  स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह।
बचा पैसा: 34.85 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 8 (3 विदेशी)
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन:
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबादा, एनरिच नोर्त्जे, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेतमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स।

रिलीज: मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स केरी, जेसन रॉय।
शेष राशि: 12.9 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 6 (2 विदेशी)

8 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ट्विटर @SunRisers
सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन:  डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडेय, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रेयस गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, ऋ द्धिमान साहा, अब्दुल समद, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विराट सिंह

रिलीज: संजय यादव, बी. संदीप, बिली स्टानलेक, फैबियन ऐलन, वाई पृथ्वीराज
बचा पैसा: 10.75 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 3 (1 विदेशी)

9 of 11
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : @lionsdenkxip
किंग्स इलेवन पंजाब

रिटेन: लोकेश राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह इशान पोरेल

रिलीज: ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हार्डस विलोजन, जगदीश सुचित, मुजीब-उर-रहमान, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौतम, तजिंदर सिंह।
शेष राशि: 53.2 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 9 (5 विदेशी)

10 of 11
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस

रिटेन: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अंकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्य कुमार यादव, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट

रिलीज: मिशेल मैक्लनघन, जेम्स पैटिंसन, लसिथ मलिंगा, नाथन कोल्टर नाइल, एस रदरफोर्ड, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय सिंह
शेष राशि: 15.35 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 7 (4 विदेशी)
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : twitter@IPL
कोलकाता नाइटराइडर्स 

रिटेन: दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, इयोन मॉर्गन (कप्तान), पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती

रिलीज : निखिल नाइक,  सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गर्नी।
शेष राशि: 10.75 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 8 (2 विदेशी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें