फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

Wed, 05 Oct 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : Getty
क्लासिकल बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के बल्ले से निकली स्पेशल पारी की बात होती है तो सभी का ध्यान सबसे पहले 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेली गई करिश्माई पारी पर ही जाता है, लेकिन उनके खाते में कई और यादगार पारियां भी शामिल हैं। इन्हीं में एक है मोहाली टेस्ट की ऐतिहासिक पारी जो क्रिकेट के दीवानों को आज भी याद है। यह पारी इस लिहाज से खास है क्योंकि वह पीठ की दर्द से परेशान थे और वह रनर लेकर क्रीज पर उतरे थे।
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

2 of 8
- फोटो : Getty
वीवीएस लक्ष्मण एक वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई लाजवाब पारियां खेली हैं। ऐसी ही एक पारी 6 साल पहले खेली थी और पुछल्ले बल्लेबाजों इशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा के साथ क्रीज पर डटकर खेलते हुए टीम इंडिया को एक विकेट की यादगार जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

3 of 8
- फोटो : Getty
हम बात कर रहे हैं आज से ठीक 6 साल पहले (2010 में) मोहाली में खेले गए उस टेस्ट मैच में 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की दूसरी पारी में 8 विकेट महज 124 रन पर ही गिर गए थे, ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण ने पहले इशांत शर्मा फिर प्रज्ञान ओझा के साथ साहसिक साझेदारी कर दिख रही हार को जीत में बदल दिया। लक्ष्मण ने इशांत शर्मा के साथ नौंवे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की थी।

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

4 of 8
- फोटो : Getty
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर थी। पहला टेस्ट मोहाली में खेला गया जहां शेन वाटसन (126) के शतक के दम पर मेहमान टीम 428 रन बनाने में कामयाब रही। इसके बाद टीम इंडिया 405 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 98 और सुरेश रैना ने 86 रनों की पारी खेली थी। जबकि पहली पारी में लक्ष्मण सिर्फ 2 रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने गजब का खेल दिखाया और कंगारुओं की दूसरी पारी 192 रनों पर आउट हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

5 of 8
Zaheer khan - फोटो : Getty
तेज गेंदबाज जहीर खान ने मैच में 8 विकेट झटके। जहीर के साथ अन्य गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई और भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन उम्मीद के उलट भारत को बेहद खराब शुरुआत मिली और 48 रन तक उसके 4 विकेट गिर गए थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक गौतम गंभीर (0), राहुल द्रविड़ (13), वीरेंद्र सहवाग (17) और सुरेश रैना (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और स्कोर था 4 विकेट पर 55 रन।
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

6 of 8
Team India - फोटो : Getty
संकट में दिख रही टीम इंडिया को हार टालने के लिए एक बड़ी साझेदारी की दरकार थी। लेकिन खेल के पांचवें दिन भी भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि छठे विकेट के लिए वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के बीच 43 रनों की साझेदारी ने स्कोर 100 के पार पहुंचा तो दिया, लेकिन 124 तक आते-आते 3 और विकेट गिर गए। अब स्कोर था 8 विकेट पर 124 रन। भारत के सामने बड़ी हार दस्तक देने लगी थी, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ उसने कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग को काफी हताश कर दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

7 of 8
- फोटो : Getty
खालिस बल्लेबाजों में सिर्फ वीवीएस लक्ष्मण ही क्रीज पर थे और उनका साथ दे रहे थे पुछल्ले बल्लेबाज इशांत शर्मा। टीम पर हार दिख रही थी लेकिन इशांत ने लक्ष्मण का बखूबी साथ दिया। दोनों ने 21.4 ओवर क्रीज पर बिताए और स्कोर को 205 तक ले गए। इस बीच लक्ष्मण खासकर इशांत ने तेज गेंदबाजों मिचेल जॉनसन, बेन हिलफेंहास, डग बोलिंगर और नाथन हॉरित्ज के आक्रमण का सामना करना पड़ा। कंगारुओं ने इशांत का लय तोड़ने के लिए कुछ स्लेजिंग का सहारा भी लिया, लेकिन वह इससे प्रभावित नहीं हुए।
विज्ञापन

लक्ष्मण की एक और स्पेशल पारी, जब कंगारुओं की पकड़ से निकाला मैच

8 of 8
- फोटो : Getty
साहसिक साझेदारी करने के बाद इशांत शर्मा उस समय आउट हो गए जब टीम इंडिया जीत से 11 रन दूर थी। ऑस्ट्रेलिया को फिर से जीत की सुगंध मिलने लगी थी और उन्होंने अंतिम विकेट हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। दूसरी ओर, रनर के साथ क्रीज पर डटे लक्ष्मण 11वें नंबर के बल्लेबाज प्रज्ञान ओझा को लगातार निर्देश भी दे रहे थे जिसका फायदा टीम को मिला और वह विकेट बचाने में सफल रहे।
बेहद रोमांचक हो चुके मुकाबले में आखिरकार ओझा और रनर (सुरेश रैना) ने एक रन लेकर भारत की झोली में जीत डाल दिया। इस जीत से भारत को सीरीज में बढ़त मिल गई। बाद में टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें