फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ ही नहीं, इन वजहों से भी बदल दी गई मैचों की तारीख

Fri, 09 Sep 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
उत्तर भारत में करवाचौथ के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीसीसीआई को पहले से तय अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। आइए जानते हैं और ऐसे कौन-कौन से कारण रहे जब भारत के मैच को आगे पीछे करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

करवाचौथ ही नहीं और भी कई कारणों से टीम इंडिया के मैच हुए हैं आगे-पीछे

2 of 6
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : getty
पहला, न्यूजीलैंड की टीम इस महीने के मध्य में भारत आने वाली है और उसे यहां पहले टेस्ट सीरीज खेलनी है, फिर वनडे सीरीज। लेकिन इसी वनडे सीरीज के तीसरे मैच की तारीख को करवाचौथ के कारण आगे बढ़ाना पड़ा है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार यह मैच दिल्ली के कोटला में 19 को खेला जाना था, जो अब 20 को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

करवाचौथ ही नहीं और भी कई कारणों से टीम इंडिया के मैच हुए हैं आगे-पीछे

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : Getty
दूसरा, इस साल जून में बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलना था। पहले सीरीज का दूसरा टेस्ट इंदौर और तीसरा टेस्ट कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में बंगाल में दुर्गापूजा के कारण कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया। नए कार्यक्रम के अनुसार अब दूसरा टेस्ट कोलकाता में (30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक) होगा जबकि तीसरा टेस्ट इंदौर (8 से 12 अक्टूबर तक) में खेला जाएगा।

करवाचौथ ही नहीं और भी कई कारणों से टीम इंडिया के मैच हुए हैं आगे-पीछे

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : PTI
तीसरा, इन दो कारणों के अलावा 2014 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 26 साल के फिलिप ह्यूज की अचानक मौत और उनके अंतिम संस्कार के लिए कंगारू खिलाड़ियों के उसमें व्यस्त होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया जिसे भारत ने मान लिया था। तय कार्यक्रम के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद यह मैच 4 दिसंबर को ब्रिसबेन में होना था जिसे आगे कर 9 दिसंबर को एडिलेड में कर दिया गया। सीरीज के 3 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था।
विज्ञापन

करवाचौथ ही नहीं और भी कई कारणों से टीम इंडिया के मैच हुए हैं आगे-पीछे

5 of 6
विराट कोहली
चौथा, टीम इंडिया 2014 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और उसे नए साल 2015 में त्रिकोणीय सीरीज खेलनी थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की मौत के कारण टेस्ट सीरीज के मैच को आगे बढ़ाया गया जिससे वनडे सीरीज की तारीख काफी नजदीक आ गई और भारतीय खिलाड़ियों को आराम का मौका नहीं मिलता दिख रहा था। इस कारण ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआती कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए भारत के साथ 16 जनवरी को होने वाले मैच को 18 को कर दिया और 18 को इंग्लैंड के साथ होने वाले अपने मैच को 16 को कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ ही नहीं और भी कई कारणों से टीम इंडिया के मैच हुए हैं आगे-पीछे

6 of 6
बीसीसीआई - फोटो : getty
पांचवां, 2001 में शारजाह में होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था क्योंकि यह सीरीज भारत में ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू वनडे सीरीज से क्लैश कर रही थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 6 अप्रैल को खत्म हो रही थी जबकि शारजाह में सीरीज 4 से शुरू हो रही थी इसलिए बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के कार्यक्रम को 4 दिन आगे बढ़ाने को कहा और जिसे मान लिया गया और फिर यह सीरीज 8 से 20 अप्रैल, 2001 के बीच खेली गई।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें