भारत ने गाले टेस्ट 304 रन से जीत दर्ज कर श्रीलंका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के दौरान टीम इंडिया ने घर के बाहर जीत का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
टीम इंडिया ने पहली पारी में 600 रन बनाकर मैच में अपनी पकड़ पहले ही मजबूत कर ली थी। सबसे रोचक बात यह है भारतीय टीम ने टेस्ट मैचों मे 28 बार 600 या उससे अधिक बार रन बनाए हैं। उन मैचों में टीम इंडिया को 14 बार जीत मिली है और 14 मैच ड्रॉ हुए हैं। 600 से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भारतीय टीम को आज तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
रन अंतर के मामले में भारत की यह जीत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे बड़ी जीत है।
भारत की यह जीत विदेशी सरजमीं पर रनों के लिहाज से टेस्ट मैचों में सबसे बड़ी जीत है।
विपक्षी अंतर स्थल वर्ष
श्रीलंका 304 गाले 2017
इंग्लैंड 279 लीड्स 1986
श्रीलंका 278 कोलंबो 2015
न्यूजीलैंड 272 ऑकलैंड 1968
वेस्टइंडीज 237 ग्रोस आइसलेट 2016
टेस्ट मैचों में भारत की यह सर्वकालिक चौथी सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
पिछली बार श्रीलंका दौरे में गाले में खेले गए पहले टेस्ट से लेकर इस बार पहले टेस्ट तक टीम इंडिया ने 25 टेस्ट खेले हैं। जिनमें से उसे 18 में जीत, 2 में हार मिली है। जबकि 5 मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं। भारत की जीत का प्रतिशत 72 है।
बतौर कप्तान 27 टेस्ट में सबसे कम हार के मामले में विराट कोहली साझा रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में सबसे आगे सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर को बतौर कप्तान टेस्ट मैचों में केवल 2 हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे स्थान पर विराट 3 हार के साथ रे इलिंगवर्थ, विव रिचर्ड्स, रिकी पॉन्टिंग, एमएस धोनी, और विराट कोहली हैं। लेकिन इतने ही मैच में जीत के मामले में सबसे आग ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ हैं। उनके नाम 27 टेस्ट में 20 जीत दर्ज हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही रिकी पॉन्टिंग हैं पॉन्टिंग ने 19 मैचों में जीत हासिल की थी। विराट 17 जीत के साथ इंग्लैंड के माइकल वॉन की बराबरी पर हैं।
श्रीलंकाई धरती पर मेहमान कप्तान द्वारा बनाए शतकों की विराट कोहली ने बराबरी कर ली है। विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं। तीनों के नाम श्रीलंका में बतौर कप्तान 2-2 शतक दर्ज हैं।