फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान 

Thu, 23 Feb 2017 06:02 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बेनामी संपत्ति कानून
बेनामी संपत्ति कानून को केंद्र सरकार ने 1 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान से पहले लागू कर दिया था। इसके पहले सरकार ने बेनामी संपत्ति निरोधक कानून-1988 में भी संशोधन किया था। इसके बाद सबके सामने यह सवाल उठने लगा कि आखिर बेनामी संपत्ति क्या होती है जानिए बेनामी संपत्ति से जुड़ी प्रमुख बातें...
विज्ञापन

क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान 

2 of 6
benami sampati
जब कोई संपत्ति खरीदने वाला अपने पैसे से किसी अन्य व्यक्ति के नाम से प्रॉपर्टी खरीदता है। तो वह संपत्ति बेनामी संपत्ति कहलाती है। लेकिन यहां शर्त यह है कि खरीद में लगा पैसा ज्ञात स्रोतों से बाहर का हो। भुगतान चाहे किसी भी तरह किया जाए। 
 
विज्ञापन

क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान 

3 of 6
benami sampati
यदि खरीददारी परिवार के किसी व्यक्ति या किसी करीबी के नाम पर भी की गई हो, बावजूद इसके संपत्ति को बेनामी ही कहा जाएगा। 

 

क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान 

4 of 6
क्लास टू अधिकारियों के संपत्ति ब्योरे को सार्वजनिक किया जाना जरूरी है।
यदि सीधे शब्दों में कहा जाए तो बेनामी संपत्ति रखने वाला व्यक्ति कानूनी तौर पर संपत्ति का मालिक नहीं होता है लेकिन वह संपत्ति पर अपना कब्जा रखता है। जिस शख्स के नाम पर ऐसी संपत्त‍ि खरीदी गई है, उसे बेनामदार कहा जाता है।
 
विज्ञापन

क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान 

5 of 6
सरकार ने साल 1988 के बेनामी संपत्ति निरोधक कानून में संशोधन कर इसे 1 नवंबर से लागू कर दिया। इस कानून के तहत केंद्र सरकार के पास ऐसी संपत्ति को जब्त या कुर्क करने का अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान 

6 of 6
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
बेनामी संपत्ति के लिए दोषी पाए गए व्यक्ति को सात साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही संपत्ति की मार्केट वैल्यू के एक चौथाई के बराबर जुर्माना लगाया जा सकता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें