पूरी दुनिया इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर जोर दे रही है और इसका असर अब नजर भी आने लगा है। हाल ही में टोयोटा ने पूरी दुनिया में एक करोड़ से अधिक हाइब्रिड कारों को बेचने का कारनामा किया। कंपनी भारत में भी अपने दो हाइब्रिड कारों प्रायस और कैमरी को बेच रही है। लेकिन अभी भी देश में इसके अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक कारों की मांग उतनी नहीं बढ़ पाई है जितनी उम्मीद की जा रही थी। पर इसके बावजूद कुछ कार कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारों को बनाने व बेचने का साहसिक कदम उठाया है। आइए आपको पांच ऐसी इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड कारों से मिलवाते हैं जो भारत में बिक रही हैं।
विज्ञापन
महिंद्रा ई2ओ प्लस
2 of 6
महिंद्रा ई2ओ प्लस
2012 में दिल्ली के ऑटो एक्सपो में कांसेप्ट के रूप में नजर आई इस कार ने 2013 में भारतीय बाजार में दस्तक दी। इसे महिंद्रा अपने बेंग्लूरू प्लांट में बनाती है। यह एक विशुद्व इलेक्ट्रिक कार है। अब इसका अपग्रेडेड वर्जन बाजार में आ गया है जिसका नाम है ई2ओ प्लस। ई2ओ प्लस के पी2, पी4 व पी6 वेरिएंट में 84 किलोग्राम की 48 सेल वाली 210 एएच की लिथियम ऑयन बैट्री लगी है। जबकि पी8 वेरिएंट में 210 एएच वाली 121 किलोग्राम की 69 सेल वाली बैट्री लगी हुई है। इसके तीन फेज वाला एएसी इंडकशन मोटर क्रमशः 19 केडब्ल्यू की शक्ति व 30 केडब्ल्यू की शक्ति व 70 तथा 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। इसकी कीमत 5.46 लाख से लेकर 9.25 लाख रुपये तक एक्सशोरूम दिल्ली है। यह एक बार चार्ज होने में 6 घंटे व 9 घंटे का वक्त लेती है। एक बार फुल चार्ज पर यह क्रमशः 110 व 140 किलोमीटर की दूरी तय करती है। लेकिन महिंद्रा के क्विक चार्जर के जरिए आप इसे एक घंटे में भी 95 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं। शहरी ड्राइविंग में यह एक शानदार कार है।
विज्ञापन
वॉल्वो एक्ससी90 टी8 प्लग-इन हाइब्रिड
3 of 6
वॉल्वो एक्ससी90 टी8 प्लग-इन हाइब्रिड
वॉल्वो ने हाल ही में एक्ससी90 के प्लग इन हाइब्रिड को बाजार में लॉन्च किया है। यह इस तरह की पहली एसयूवी है जिसे भारतीय बाजार में उतारा गया। यह एक ऑल व्हील ड्राइव कार है जिसमें कंपनी ने टी8 ट्विन इंजिन प्लग इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक इंजिन को लगाया है। इसकी क्षमता 2.0 लीटर है और यह एक सुपरचार्जड और टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजिन है जिसमें 9.2 केडब्ल्यूएच लिथियम आयन बैट्री लगी है। यह 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से सुसज्जित है जो कि 402 एचपी की शक्ति व 640 एनएम का अपार टॉर्क देती है। इसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड
4 of 6
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड
यह भारत की पहली मेड इन इंडिया हाइब्रिड कार है। इस सेगमेंट में फिलहाल हौंडा एकॉर्ड हाइब्रिड के अलावा कोई और कंपटीटर नहीं है। कैमरी की बिक्री में 70 फीसदी हिस्सा हाइब्रिड का है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों में यह कार कितनी लोकप्रिय है और लोग पर्यावरण को बचाने के लिए कितने जागरूक हैं। इस हाइब्रिड कार में टोयोटा का डीओएचसी वीवीटी-आई 2.5 पेट्रोल इंजिन लगा है लेकिन इसके इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ट्वीक किया गया है। इसके इलेक्ट्रिक मोटर से 44 बीएचपी की शक्ति व पेट्रोल मोटर से 158 बीएचपी की शक्ति पैदा होती है। इस तरह से यह हाइब्रिड कार 202 बीएचपी की शक्ति देती है। इसमें भी लिथियम आयन बैट्री लगी है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 19.6 किमीप्रली का है। इसकी कीमत 31.19 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू आई 8 हाइब्रिड
5 of 6
बीएमडब्ल्यू आई 8 हाइब्रिड
पहली बार बीएमडब्ल्यू ने आई8 को 2014 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। इस कार को लोगों ने बेहद पसंद किया था। इसमें 1.5 लीटर, इनलाइन पेट्रोल इंजन और 7.1 केडब्ल्यूएच की इथियम आयन बैट्री लगी है। इसका पेट्रोल इंजिन 228 बीएचपी की शक्ति व इलेक्ट्रिक मोटर 129 बीएचपी की शक्ति देता है। इसकी कुल शक्ति 357 बीएचपी की है। सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में यह कार 120 किमीप्रघं की गति देती है। इसका इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड टॉप स्पीड 250 किमीप्रघं का है। अगस्त 2014 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक कंपनी ने 1741 यूनिट की बिक्री की है। भारत में लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही कंपनी ने भारत का अपना बिक्री लक्ष्य पूरा कर लिया था। इसकी कीमत 2.29 करोड़ रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।
इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में तेजी के साथ प्रगति कर रही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में 72 वोल्ट की बैट्री से सुसज्जित वेरीटो इलेक्ट्रिक सेडान को बाजार में पेश किया। यह बार फुल चार्ज होने पर यह कार 110 किमीप्रघं की गति तय करती है। रेगुलर मोड पर चार्ज होने में इसे 8 घंटे का वक्त लगता है जबकि फास्ट चार्जिंग पर यह कार 1 घंटे 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज होती है। यह डी2, डी4 और डी6 वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9.50 लाख से लेकर 10 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।