क्रिकेट के मैदान पर मैच के दौरान कभी बारिश की वजह से खेल रुकता है, कभी खराब रौशनी की वजह से, कई बार मधुमक्खियों के कारण भी कुछ देर के लिए खेल रूका है। सोमवार को विजयवाड़ा के मैदान पर आंध्र प्रदेश और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले को अजीब कारण से कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। दरअसल मैच के दौरान मैदान में एक लंबा सांप घुस गया। जिसकी वजह से खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।