फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसे शख्स की कहानी, जो खुद को मानता है 70 फीसदी मर्द और 30 फीसदी औरत

Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रिचर्ड ओ ब्रायन - फोटो : Social media
इस शख्स को देखेंगे तो एकबारगी आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ये आखिर मर्द है या औरत? हम बात कर रहे हैं रिचर्ड ओ ब्रायन की, जो एक मशहूर एक्टर, लेखक, संगीतकार और टेलीविजन प्रेंजेंटर
(प्रस्तुतकर्ता) हैं। साल 1973 में उन्होंने म्यूजिकल स्टेज शो 'द रॉकी हॉरर शो' लिखा था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मशहूर हुआ था। इस शो के बाद से उनकी एक अलग ही पहचान बन गई। 
विज्ञापन

2 of 6
रिचर्ड ओ ब्रायन - फोटो : Social media
रिचर्ड खुद को मर्द और औरत के बीच का मानते हैं। बीबीसी के मुताबिक, रिचर्ड कहते हैं, 'मैं वह नहीं दिखना चाहता जो मैं नहीं हूं। एक्टर एंटन रॉजर ने मुझसे कहा कि तुम मर्द या औरत की बजाय कुछ और हो। और मैंने सोचा कि यह सही है। यह रवैया मुझे पसंद है।' 
विज्ञापन

3 of 6
रिचर्ड ओ ब्रायन - फोटो : Social media
रिचर्ड ने साल 2013 में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि हम औरत और मर्द के बीच कहीं हैं। ऐसे लोग भी हैं जो पूरी तरह से मर्द या औरत हैं, लेकिन हममें से ज्यादातर लोग बीच में कहीं होते हैं। अपने बारे में मेरा यह मानना है कि मैं 70 फीसदी मर्द हूं और 30 फीसदी औरत।' 

4 of 6
रिचर्ड ओ ब्रायन - फोटो : Social media
साल 2017 में रिचर्ड तब विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने कहा था कि ट्रांसजेंडर महिलाएं असली महिलाएं नहीं होतीं। हालांकि कुछ साल बीबीसी ने उनसे एक सवाल पूछा था कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय वह पुरुष या महिला में से किसके खाने पर निशान लगाएंगे? इसके जवाब में रिचर्ड ने कहा था, 'पुरुष, पर मैं 'अन्य' पर निशान लगाना ज्यादा पसंद करूंगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
रिचर्ड ओ ब्रायन - फोटो : Social media
77 वर्षीय रिचर्ड तीन बार शादी कर चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी और अभिनेत्री किमी वांग की शादी चार दिसंबर, 1971 को हुई थी और मई 1972 में उनका एक बेटा लिनस हुआ था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार डिजाइनर जेन मॉस से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा और बेटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिचर्ड ओ ब्रायन - फोटो : Social media
रिचर्ड ने तीसरी शादी साल 2013 में जर्मनी की रहने वाली 35 वर्षीय सबरीना ग्राफ से की। वह पिछले तीन साल से सबरीना को डेट कर रहे थे और उसके बाद उन्होंने सात जुलाई, 2012 को सबरीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें