क्रिकेट के मैदान पर मैच जीतने के जुनून में कई बार खिलाड़ी कुछ ऐसा कर देते हैं, जो बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय बन जाता है। कई बार ऐसी भी घटनाएं देखने को मिली हैं, जो हंसने को मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन दो में ससेक्स और मिडिलसेक्स के बीच मैच के दौरान हुई, जिसे देखकर पूरा मैदान हंसी से लोटपोट हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
The County
- फोटो : social Media
ससेक्स के गेंदबाज गेंदबाज टॉम हेन्स अपील करते करते संतुलन खो बैठे और गिर गए, जिसे देखकर सब हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। काउंटी चैंपियनशिप के सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
The County
- फोटो : social Media
इसमें ससेक्स के गेंदबाज टॉम हेन्स मिडिलसेक्स के बल्लेबाज जेम्स हैरिस के खिलाफ एलबीडब्लू की अपील कर रहे थे और अंपायर के सामने जोरदार अपील की कोशिश में वे पीछे की ओर दौड़ते हुए गिर गए। हैरिस के इस तरह गिरने पर अंपायर, कमेंटेटर्स और उनके साथी खिलाड़ी भी हंसकर लोटपोट हो गए।
ससेक्स ने मैच को बड़े आराम से अपने नाम कर लिया। ससेक्स ने मिडिलसेक्स को सात विकेट से हराया। मिडिलसेक्स को पहली पारी में 75 रन पर सिमटना महंगा पड़ा और आखिर में इस पारी के कारण उसे मैच गंवाना पड़ा।