फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर्स को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 06:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने असम के एक व्यक्ति को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
अधिकारी ने कहा कि मोरीगांव जिले के शांतिपुर के निवासी ब्रज मोहन दास (19) को मंगलवार को असम पुलिस की मदद से एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया। दास ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 16 अगस्त को कथित तौर पर एक ई-मेल भेजा, जिसमें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
एटीएस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई एटीएस ने जांच शुरू की क्योंकि शहर में बीसीसीआई मुख्यालय है। एटीएस ने आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया। जांच एजेंसी ने ‘आईपी एड्रेस’ का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
एटीएस ने असम में स्थानीय अदालत के समक्ष उसे पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड में लिया और उसे यहां लाया। जांच में पता चला कि उसने कुछ अन्य देशों के क्रिकेट बोर्डों को भी यही धमकी भरा मेल भेजा था। अधिकारी ने कहा कि मझगांव की अदालत ने उसे सोमवार तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें