टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट के एप्रोच और उनके सेल्फनेस एटीट्यूड की सराहना की है। लक्ष्मण का मानना है कि कोहली अपनी जिम्मदारी को बखूबी निभाते हैं और उसके साथ खूब एन्जॉय भी करते हैं। इसलिए वो सबसे स्पेशल खिलाड़ी माने जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
गौरतलब है कि नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। कोहली ने 267 गेंदों पर 17 चौको और 2 छक्कों की मदद से 213 रन शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
वीवीएस लक्ष्मण ने लंच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा,' एक कप्तान के तौर पर आप वास्तव में निजी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचते हैं, जो आप करते हैं। हां, यह है कि आपकी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए किस तरह योगदान कर सकती है। आपकी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए मैचों को कैसे जीता सकती है, और यही वजह है कि विराट का खेल के सभी प्रारूपों में 50 से अधिक औसतन एवरेज है। कप्तान बनने के बाद उनकी औसत में सुधार हुआ है। वह इस ज़िम्मेदारी का आनंद उठाते हैं और वही उनके बारे में स्पेशल है।'
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली टीम इंडिया के बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक लगाया। साल 2017 में ये विराट कोहली का 10वां टेस्ट शतक रहा और इस शतक के साथ ही उन्होंने एक साल में बतौर कप्तान दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
बता दें कि फिलहाल श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक 9 ओवर में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुनारत्ने 11 और लहिरू थिरिमाने 9 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। श्रीलंकाई टीम अभी टीम इंडिया के स्कोर से 384 रन पीछे हैं और उसके 9 विकेट शेष हैं।