टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। कोहली अब बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट इतिहास की रिकॉर्ड्स बुक में टॉप पर पहुंच गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 130 गेंदों में 10 चौको की मदद से सैकड़ा पूरा किया। 29 वर्षीय बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट का 51वां, टेस्ट करियर का 19वां और श्रीलंका के खिलाफ चौथा टेस्ट शतक जमाया। हम आपको बताते हैं कि 'रन मशीन' विराट कोहली ने कितने रिकॉर्ड्स अपने नाम किए:
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने बतौर कप्तान 12 टेस्ट शतक जमाए और सुनील गावस्कर (11 शतक) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन (9 शतक) काबिज हैं। बतौर कप्तान 7 टेस्ट शतकों के साथ क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 29 वर्षीय कप्तान कोहली ने 2017 में अब तक 10 शतक लगाए हैं। कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ा। पोंटिंग ने 2005 और 2006 में क्रमशः 9-9 शतक जमाए थे। स्मिथ ने 2005 में 9 शतक ठोके थे।
4 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 19वां टेस्ट सैकड़ा जड़ा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 104वीं पारी में 19वां शतक पूरा किया। कोहली भारतीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 19 टेस्ट शतक जमाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। यह रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 85वीं पारी में 19 टेस्ट शतक पूरे किए थे। 105वीं पारी में 19वां टेस्ट शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं वर्ल्ड लेवल पर देखा जाए तो कोहली सबसे कम पारियों में 19 टेस्ट शतक पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में अपने आदर्श तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 19 टेस्ट शतक पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। ब्रैडमन ने 53 पारियों में यह कमाल किया था। दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन (94 पारी), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ (97 पारी) मौजूद हैं। कोहली पांचवें जबकि तेंदुलकर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।