वीरेंद्र सहवाग
लक्ष्मण ने आगे बताया, 'वीरू ने मुझसे कहा- लक्ष्मण भाई आपके पास कोलकाता टेस्ट में तिहरा शतक जमाने का शानदार मौका था, लेकिन दुर्भाग्यवश आप ऐसा नहीं कर सके। अब आप देखिए और इंतजार कीजिए, मैं टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनूंगा। मैंने उन्हें आश्चर्यचकित निगाहों से देखा। चार वन-डे खेलने वाला बल्लेबाज टेस्ट चयन के आस-पास भी नहीं था और इससे पहले ही वह इतना बड़ा दावा कर रहा था। एक पल के लिए लगा कि वह मजाक कर रहा होगा, लेकिन वीरू बहुत गंभीर था। इमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कि क्या कहूं।'