वीरेन्द्र सहवाग
- फोटो : File
हालांकि, सहवाग ने साथ ही कहा कि कोहली की तुलना अन्य दिग्गजों से करना जल्दबाजी होगी, इसके लिए थोड़े समय की जरुरत है। उन्होंने कहा, 'यह कहने के बाद बोलना चाहता हूं कि हमें अभी पूर्व दिग्गज कप्तानों के साथ कोहली की तुलना नहीं करना चाहिए। अभी कोहली को बतौर कप्तान थोड़े समय और अनुभव की जरुरत है, ताकि वह उस मुकाम तक पहुंच सकें जहां अन्य कप्तान पहुंचे हैं। हां कोहली का कप्तानी करते हुए विश्वास जरूर बढ़ा है।'