फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को हार की 'भूल भुलाइयां' से निकालेगा वीरू का आशीर्वाद, नया अवतार देख याद आए अक्षय कुमार

Sat, 04 Aug 2018 09:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virender sehwag and virat kohli
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट बेहद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरी पारी में 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं।  भारतीय कप्तान अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि टीम लक्ष्य से 84 रन पीछे है। कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे।
विज्ञापन

2 of 5
sehwag multan
वहीं टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचते देख पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बेहद अनोखे अंदाज में विराट ब्रिगेड को शुभकामनाएं दी हैं। वीरू का यह रूप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
virender sehwag
दरअसल शुक्रवार को वीरेंद्र सहवाग ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इस तस्वीर में वीरू ने एक धार्मिक बाबा बने हुए नजर आ रहे हैं। हाथ में रूद्राक्ष की माल और जिस्म पर ओम प्रिंट का कुर्ता वीरू पर खूब जच रहा है। इस तस्वीर में वह फिल्म 'भूल भुलइयां' के अक्षय कुमार की तरह नजर आ रहा हैं।

4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर अपलोड करते हुए वीरू ने लिखा, 'अर्जी हमारी, मर्जी आपकी! मेरा आशीर्वाद है सदा टीम इंडिया के साथ।' इसी के साथ सहवाग ने हैशटैग में जय भोल लिखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
गौरतलब है कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया के हाथ में अभी पांच विकेट हैं और क्रीज पर कप्तान विराटो कोहली पर जमे हुए हैं। जब तक विराट क्रीज पर मौजूद हैं टीम इंडिया की जीत निश्चित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें