भारत सरकार ने ठुकराया प्रस्ताव
विजय माल्या ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से मिलने के लिए समय मांगा। निजी समाचार चैनल के मुताबिक भारत सरकार के माल्या को लेकर मौजूदा रुख को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने दोनों की मीटिंग से साफ इनकार कर दिया। माल्या की ओर से कई दफे गुजारिश की गई। केंद्र सरकार को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने भी माल्या से किसी की भी मुलाकात के लिए मना कर दिया।