रविचंद्रन अश्विन
31 वर्षीय अश्विन के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने कहा था, 'मैंने टॉप लेवल के क्रिकेट में नैसर्गिक रूप से प्रगति की है। मेरा हमेशा से मानना है कि लीडर बन सकता हूं। मेरी यह प्रतिभा सबसे पहले डब्लू वी रमन ने पहचानी, जिन्होंने मुझे 21 साल की उम्र में कप्तानी का जिम्मा सौंपा। मैंने फिर तमिलनाडु के लिए कुछ खिताब जीते। मगर कोई गेंदबाज राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करे, यह देश में नेचुरल नहीं है।'