विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के दूसरे वन डे में अपना 31 वां शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 92 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। वन डे करियर में विराट की यह पांचवीं नर्वस नाइंटीज रही। इस स्लाइड में हम विराट की पांच नर्वस नाइंटीज के बारे में जानेंगे और उस मैच में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी एक नजर डालेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
7 जनवरी, 2010 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 91 रन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : SELF
इस मैच में विराट कोहली 91 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर शाकिब अल हसन को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे थे। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 296 रन बनाए थे। बाद में एमएस धोनी के नाबाद 101 और रैना के 51 रनों की मदद से टीम इंडिया ने मैच 6 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन
16 जून 2011 को किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 94 रन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ICC
इस मैच में विराट कोहली 94 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट हो गए थे। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 251 रन बनाए थे। बाद में राम नारायण सरवन के 75 और डीएम ब्रावो के 86 रनों की मदद से वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया था।
24 नवंबर 2013 को विशाखापट्टनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 रन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ICC
इस मैच में विराट कोहली 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रवि रामपॉल की गेंद पर जेसन होल्डर को सीमा रेखा के पास कैच दे बैठे थे। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 288 रन को विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन बाद में ब्रावो, सिमंस और सैमी की बेहतरीन पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन
12 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 91 रन
5 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
पांच वन डे मैचों की सीरीज के पहले मैच में पर्थ में विराट कोहली ने 91 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सीमा रेखा पर फॉकनर की गेंद पर एरोन फिंच को कैच दे बैठे। रोहित शर्मा के मैराथन 171 रनों की मदद से टीम इंडिया ने 309 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन कंगारुओं ने स्टीव स्मिथ के साहसी 149 रन तथा जार्ज बैली के 112 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
21 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में 92 रन
6 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
सीरीज के दूसरे वन डे में कोलकाता में विराट 92 रन पर कोल्टर नील की गेंद पर बोल्ड हो गए। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 252 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 202 रनों पर आल आउट हो गई। टीम इंडिया यह मैच 50 रन से जीत सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।