भारतीय महिला क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में कोई भी गेंद खेले बगैर ही फाइनल में पहुंच गई। सिडनी में लगातार हो रही बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला रद्द हो गया, जिसके बाद आईसीसी के नियम के मुताबिक भारत को ग्रुप में शीर्ष पर रहने की वजह से फाइनल का टिकट मिल गया।
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम द्वारा पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर क्रिकेट के दिग्गजों ने भी उन्हें अपनी बधाइयां और शुभकामना संदेश भेजे।